बोकारो में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन युवकों के शव, इलाके में सनसनी
गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक से तीन युवकों के शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना बोकारो रेलवे स्टेशन से करीब 9 किलोमीटर दूर की बताई जा रही है.

Bokaro, Jharkhand: बोकारो के राधानगर पंचायत के समीप लावाटांड़ क्षेत्र में गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक से तीन युवकों के शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना बोकारो रेलवे स्टेशन से करीब 9 किलोमीटर दूर की बताई जा रही है.
सूचना मिलने पर जीआरपी बोकारो मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. घटनास्थल से मिले आधार कार्ड के आधार पर एक युवक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में हुई है, जो गोमिया प्रखंड के मडवाडीह, टीकाहारा, बरकी पुनु गांव का निवासी बताया गया है. दूसरे युवक की पहचान दीपक सोरेन के रूप में हुई है, जबकि तीसरे युवक की पहचान की प्रक्रिया जारी है.
पुलिस ने घटनास्थल के पास से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीनों युवक ट्रेन की चपेट में आए हैं, हालांकि घटना के वास्तविक कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है. जीआरपी पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
(बोकारो से संजीव सिंह की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Jharkhand में अवैध खनन और बालू माफिया पर सरकार सख्त, CM हेमंत सोरेन ने दिए कड़े कार्रवाई के निर्देश

सोननगर–बरवाडीह रेलखंड पर बड़ा हादसा, कोयला लदी मालगाड़ी बेपटरी, कई वैगन पलटे







