बाढ़ के उमानाथ गंगा घाट पर पलटी नाव, हादसे के वक्त सवार थे 14 लोग
बाढ़ के उमानाथ गंगा घाट में अचानक एक नाव पलट गई जिसमें सवार 14 लोग नदी में पलट गई. इस हादसे में डूबकर तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 4 लोग अब भी लापता है.

Barh / Bihar (Report By- Ravi Shankar Sharma): बाढ़ स्थित उमानाथ गंगा घाट में आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है. बताया रहा है कि एक नाव अचानक आई तेज आंधी की वजह से गंगा नदी में पलट गई है इस दौरान 3 लोगों को मौत हो गई है जबकि 4 लोग लापता है. घटना के बाद स्थानीय और दूसरे नाविक बचाव कार्य में जुटे.
हादसे के वक्त नाव में कुल 14 से 15 लोग सवार थे. जानकारी के अनुसार, सभी नव में सवार होकर गंगा नदी के दियारा इलाके में सब्जी तोड़ने गए थे इसके बाद वे नाव पर सब्जी लादकर वापस उमानाथ मंदिर घाट लौट रहे थे. इसी बीच तेज आंधी आई और इस दौरान नाव अनियंत्रित होकर पलट गई. जिससे उसमें सवार सभी लोग नदी में डूबने लगे. उनमें चीख-पुकार मच गई. उनकी आवाज सुनकर आसपास के नाविकों और स्थानीय लोगों ने अपनी मदद से नदी में डूब रहे 7 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला.

लेकिन 7 अन्य लोग नदी में डूब गए. जिनमें से तीन लोगों की लाश बरामद कर ली गई है. मृतकों की पहचान लीला देवी (40 वर्ष), काशी कुमार (15 वर्ष) और श्रवण महतो (36 वर्ष) के रुप में हुई है रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाव में सवार सभी लोग बाढ़ थाना क्षेत्र के मासूमगंज बिंद टोली के रहने वाले थे.
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बाढ़ थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह, एसडीपीओ रामकृष्ण, एसडीएम गरिमा लोहिया और अंचलाधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह सहित दर्जनों पुलिस बल के जवान पहुंचे और उन्होंने राहत बचाव कार्य शुरू किया. वहीं इसकी खबर फैलते ही उमानाथ गंगा घाट के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई. घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों से पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है. वहीं इस हादसे को लेकर एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह हादसा लापरवाही और ओवरलोडिंग का नतीजा था. उन्होंने बताया कि नाव पर उसकी क्षमता से कहीं ज्यादा लोग सवार थे नाव जब गंगा नदी की तेज धारा के बीच जैसे ही प्रवेश करने लगी अचानक असंतुलित होकर पलट गई. इस दौरान कुछ ही क्षण में लोग पानी में डूबने लगे और इस दौरान घाट पर चीख-पुकार मच गई.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

नालंदा में ढाई डिसमिल जमीन के लिए भाइयों में खूनी खेल ! महिला और बच्ची को लाठी-डंडे से पीटा

त्याग, बलिदान और भाईचारे का पर्व 'बकरीद' आज, सदर ईदगाह में उमड़ी हजारों की भीड़, अदा हुई नमाज







