मतदान की पूर्व संध्या पर खूनी खेल, JLKM समर्थित उम्मीदवार के परिजनों पर जानलेवा हमला, AJSU नेता पर आरोपित निगाहें
23 फरवरी को नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान होना है. एक दिन पहले गिरिडीह में JLKM समर्थित उम्मीदवार के परिजनों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जाता है. हमलावरों के आजसू नेता का समर्थक होने की बात बताई जा रही है.

Jharkhand (Giridih): सोमवार को होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर मतदान से एक दिन पूर्व पूरे शहरी क्षेत्र में सियासी हलचल बनी रही। मेयर हो या पार्षद पद के प्रत्याशी चुनाव जीतने के लिए सभी विभिन्न हथकंडे अपनाने में लगे हुए थे। इसी क्रम में नगर थाना क्षेत्र के तिरंगा चौक स्थित मानसरोवर होटल के पास जेएलकेएम प्रत्याशी पर्चा बांट रहे थे. इसी दौरान जेएलकेएम कार्यकर्ताओं पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। जिसमें राज दास के सिर में गंभीर चोट आई है। जबकि मनीष नामक कार्यकर्ता को भी चोट लगी है। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
इधर घटना की जानकारी मिलते ही जेएलकेएम के केंद्रीय संयुक्त सचिव नागेंद्र चंद्रवंशी सहित पार्टी के अन्य नेता सदर अस्पताल पहुंचे और मामले से अवगत हुए। बताया जाता है कि दोनों कार्यकर्ता जब मानसरोवर होटल की ओर बढ़े तभी दो दोपहिया वाहन से चार पांच लड़के उतरे और उनसे प्रत्याशी को समर्थन देने की बात पूछी। जब उन्होंने बताया कि वे लोग जेएलकेएम के कार्यकर्ता हैं और फूल देवी का वोटर पर्चा बांट रहे हैं।
इसके बाद उक्त युवकों ने उन पर हमला कर दिया और गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया कि वे जिस वाहन से आए थे उसमें मेयर प्रत्याशी अर्जुन बैठा का पोस्टर लगा हुआ था।
घटना की निंदा करते हुए जेएलकेएम के केंद्रीय संयुक्त सचिव नागेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि चुनाव के दौरान ऐसी हरकत काफी शर्मनाक है। पुलिस प्रशासन को इसे गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
संवाददाता: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो






