मोतिहारी में पंचायती के दौरान खूनी झड़प ! चाकूबाजी में 4 घायल, 3 आरोपी गिरफ्तार
मोतिहारी जिले में पंचायती के दौरान अचानक दो पक्षों के खूनी झड़प हुई. एक पक्ष के कुछ लोगों ने अचानक चाकू निकालकर दूसरे पक्ष पर हमला करना शुरु कर दिया. जिससे 4 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं.

Motihari (Bihar): हमले में चार लोग घायल हो गए, जिनमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. मामला छतौनी थाना क्षेत्र के छोटा बरियारपुर गांव का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच पंचायत बैठाई गई थी, ताकि आपसी सहमति से विवाद का समाधान किया जा सके. लेकिन पंचायत के दौरान ही दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बहस बढ़ने के बाद एक पक्षों के कुछ लोगों ने अचानक चाकू निकाल लिया और एक-दूसरे पर हमला कर दिया. इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे.
चाकूबाजी की इस घटना में चार लोग घायल हो गए. गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान अनीश कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि अनीश कुमार की पीठ पर तीन बार चाकू से वार किया गया है, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में मोतिहारी सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
इधर, घटना की सूचना मिलते ही छतौनी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. वहीं, इस संबंध में छतौनी थानाध्यक्ष मृत्युंजय पासवान ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर पंचायत के दौरान दोनों पक्षों में झड़प हुई थी, जिसमें चाकूबाजी की घटना हुई है. फिलहाल तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है.
रिपोर्ट- प्रतिक सिंह
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में जहरीली शराब कांड का खुलासा : 700 लीटर जहरीली स्प्रिट बरामद, 5 की मौत

13 साल की बच्ची ने बताई उसके साथ हुई दरिंदगी की दास्तान, SP ने कहा- किसी भी हाल में नहीं बचेगा आरोपी






