BJP का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आज से, मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल करेंगे मार्गदर्शन
उज्जैन नगर स्थित राजाराम रिसॉर्ट में आज और कल (28 और 29 मई) दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें करीब 200 कार्यकर्ता शामिल होंगे.

Ujjain / Madhya Pradesh (Report By- Ashik Soni): पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा-अभियान के तहत राजाराम रिसॉर्ट में 28 और 29 मई को उज्जैन नगर बीजेपी का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के साथ कार्यकर्ताओं को वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण दिया जाएगा.
इस बीच बीजेपी नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया मौके पर उन्होंने महा-अभियान से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. जिला मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और नगर के अपेक्षित कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण 28 मई की सुबह से शुरू होगा.
प्रशिक्षण वर्ग में करीब 200 कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे. इनमें सांसद, विधायक, जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष एवं महामंत्री, मंडल प्रभारी, प्रकोष्ठ संयोजक, मंडल अध्यक्ष और महामंत्री सहित प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे.
नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि यह प्रशिक्षण वर्ग पूर्णतः आवासीय रहेगा, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को निर्धारित स्थल पर रहकर प्रशिक्षण लेना अनिवार्य होगा. विभिन्न सत्रों में भाजपा के वरिष्ठ और प्रशिक्षित पदाधिकारी संगठन, विचारधारा और जनसंपर्क से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन देंगे.
प्रशिक्षण वर्ग का विशेष आकर्षण मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी रहेगी. दोनों नेता कार्यकर्ताओं को संबोधित कर आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी की कार्यशैली को लेकर दिशा देंगे. भाजपा संगठन इसे केवल प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और वैचारिक मजबूती भरने वाले अभियान के रूप में देख रहा है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Tamil Nadu विधानसभा में सियासी संग्राम, DMK का वॉकआउट विजय ने दिया करारा जवाब

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर कांग्रेस का हमला, जयराम रमेश बोले- देशहित से समझौता न करे सरकार







