मधुबन में बीजेपी का दो दिवसीय प्रशिक्षण अभियान संपन्न, राज्य के कई बड़े दिग्गज नेता हुए शामिल
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के तहत समारोह के अंतिम दिन बीजेपी प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन के जरिए पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भरने का प्रयास किया.

Giridih/ Jharkhand (Report By-Manoj Kumar Pintu): जैन समाज के तीर्थस्थल सम्मेद शिखर गिरिडीह के मधुबन में बीजेपी का दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण का रविवार को समापन हुआ. जिसमें राज्य के कई बड़े दिग्गज नेताओं का जुटान हुआ. पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के तहत समारोह के अंतिम दिन बीजेपी प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन के जरिए पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भरने का प्रयास किया.
उन्होंने कहा कि बीजेपी एक दल नहीं, बल्कि, राष्ट्र निर्माण का एक बड़ा माध्यम है. एक-एक कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ है. सबसे पहले संगठन को मजबूत करना कार्यकर्ताओं का जिम्मेदारी है. मौके पर मोदी सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि एक-एक योजना महिलाओं से लेकर किसानों और युवाओं तक पहुंच रही है.

दो दिवसीय इस प्रशिक्षण अभियान में अंतिम दिन सोशल मीडिया, नमो एप्प, सरल एप्प पर विक्रांत उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं को कई जानकारियां साझा की. जबकि पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने बूथ प्रबंधन और पीएम मोदी के रेडियो कार्यक्रम को लेकर जिक्र किया. प्रशिक्षण अभियान में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ.
इस प्रशिक्षण अभियान में बीजेपी के महानगर अध्यक्ष रंजीत राय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह ने मौजूद कार्यकर्ताओं का आभार जताया. जबकि अभियान में दिलीप वर्मा, शालिनी वैशाखीयार, जिप अध्यक्ष मुनिया देवी, चुनुकांत, विनय सिंह, सुरेश साहू, अरुण हाजरा, संदीप डांगीच, सिकंदर हेंब्रम, श्याम प्रसाद, मनोज सिंह, नवीन सिन्हा, मुकेश जालान, देवराज, अरविंद बरनवाल समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए थे.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोबाइल टावर पर चढ़ा सनकी आशिक; नीचे उतरने को कहती रही पुलिस, लेकिन...

श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित 4th Edition Asia Cake Oscars - World Edition 2026 में झारखंड की बेटी को मिला सम्मान







