"कांग्रेस पर आरोप लगाने वाली भाजपा खुद फैला रही अराजकता", शिल्पी नेहा तिर्की का बाबूलाल पर पलटवार
बाबूलाल के कांग्रेस पर अराजकता फैलाने वाले बयान पर झारखंड सरकार की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने पलटवार किया है. उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा.

Jharkhand (Ranchi): नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने बयान में कहा था कि एलपीजी गैस की किल्लत की खबर झूठी है. केंद्र में विपक्ष द्वारा और झारखंड सरकार सिर्फ अफवाह फैलाने का काम कर रहे हैं, जबकि भारत के पास पर्याप्त स्टॉक है.
बाबूलाल के बयान पर झारखंड सरकार में कृषि, पशुपालन और सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर अराजकता फैलाने वाले खुद देश में अराजकता फैलाने का काम कर रहे हैं. आगे उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब भी भाजपा किसी मुसीबत में होती है, राम का नाम आगे कर देती है. यह कोई नई बात नहीं है.
उन्होंने देश की हालिया स्थिति को लेकर भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि अब देश को राम ही बचाएंगे.
रिपोर्ट: कमल कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






