लातेहार पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, कहा- हेमंत चला रहे जनविरोधी सरकार
उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में जनविरोधी सरकार चल रही है, जो जनता के हित में कोई ठोस कार्य नहीं कर रही है.

Latehar, Jharkhand : पलामू दौरे के बाद भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं आदित्य प्रसाद साहू रविवार को लातेहार जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे. यहां जिला इकाई के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इसके बाद उन्होंने जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक कर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की तथा संगठन की गतिविधियों पर चर्चा की.
बैठक को संबोधित करते हुए आदित्य प्रसाद साहू ने कहा कि उनका उद्देश्य लातेहार के कार्यकर्ताओं से मिलना, उनकी राय जानना और राज्य की वर्तमान परिस्थितियों पर फीडबैक लेना है. उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में जनविरोधी सरकार चल रही है, जो जनता के हित में कोई ठोस कार्य नहीं कर रही है.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने गरीबों, किसानों और मजदूरों तक अनेक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया है. उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना, शौचालय निर्माण, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाएं और अन्य योजनाओं के माध्यम से गांव-गरीब के जीवन में बड़ा बदलाव आया है. आज गांव का गरीब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान करता है क्योंकि उनकी सरकार ने गरीबों की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने का काम किया है.
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश की जनता के आशीर्वाद से नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं और उन्होंने लंबे समय तक देश का नेतृत्व कर विकास और जनकल्याण को नई दिशा दी है.
इस दौरान उन्होंने झारखंड सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है. बेटियों और महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं, लोगों की जमीनें कब्जाई जा रही हैं और विशेष रूप से आदिवासी समाज के अधिकारों का हनन हो रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में विकास कार्य ठप हैं और पिछले छह वर्षों में गांवों में कोई उल्लेखनीय विकास कार्य नहीं हुआ है.
बैठक में भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
(लातेहार से मनीष की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Hazaribagh News : पेलावल में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बड़ी मुहिम, गड़ोखर में ब्राउन शुगर खरीदने पहुंचे युवक धराए

सड़क सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु समग्र कार्ययोजना पर होगा अमल : उपायुक्त







