मेयर प्रत्याशी शैलेन्द्र चौधरी के समर्थन में गिरिडीह पहुंचे BJP प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू
गिरिडीह में आज BJP प्रदेश अध्यक्ष आदित्य कुमार साहू मेयर प्रत्याशी शैलेंद्र चौधरी के समर्थन में आयोजित बैठक में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि जो नेता पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ रहे है. उन पर कार्रवाई तय है. किसी सूरत में उन्हें दल में नहीं रखा जाएगा.

Jharkhand (Giridih): गिरिडीह में BJP के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और पूर्व मंत्री राजपाली वाल ने सोमवार को बैठक की. इस दौरान बैठक में बीजेपी समर्थक मेयर प्रत्याशी शैलेन्द्र चौधरी और जमुआ विधायक डॉक्टर मंजू कुमारी भी शामिल हुई. इस बैठक में मेयर उम्मीदवार शैलेन्द्र चौधरी की जीत दर्ज कराने पर चर्चा की गई. और 36 वार्ड में चुनाव लड़ रहे बीजेपी नेताओं के चुनाव में जीत की ख़ास रणनीति बनाई गई.
मौके पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि मोदी सरकार का बजट इस साल का सबसे बेहतर बजट के रूप में रहा. सभी वर्गों का चिंता मुक्त किया गया है. किसी को बजट से वंचित नहीं किया गया. कई जरुरी समानों को लेकर गरीबों को राहत दिया गया.
वहीं, एक सवाल के जवाब में आदित्य साहू ने कहा कि जो नेता पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ रहे है. उन पर कार्रवाई तय है. किसी सूरत में उन्हें दल में नहीं रखा जाएगा. और इसका परिणाम भी जल्द देखने को मिलेगा. बैठक में भाजपा के महानगर अध्यक्ष रंजीत राय, ग्रामीन जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा, भाजपा नेता दिलीप वर्मा, दिनेश यादव, भाजपा नेत्री संजू देवी, शालिनी वैशखियार, रंजीत बरनवाल, नवनीत सिंह समेत कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह नगर निगम विकास में स्टील उद्योग की होगी भागीदारी, ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने पर बनी सहमति

RTO का फर्जी चालान भेज उड़ा डाले लाखों रुपए, गिरिडीह पुलिस के हत्थे चढ़ा साइबर अपराधी संदीप मंडल







