BJP अध्यक्ष नितिन नबीन पहुंचे बोकारो: मौसी के निधन पर दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की मुलाकात
भाजपा नेता नितिन नवीन बोकारो पहुंचे और अपनी दिवंगत मौसी को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने परिजनों से मुलाकात की और करीब आधे घंटे तक परिवार के साथ समय बिताया.

Bokaro, Jharkhand : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सेक्टर 4 सिटी सेंटर स्थित अपने मौसी घर पहुंचे. नितिन नवीन की बड़ी मौसी शोभा रानी लाल का पिछले दिनों निधन हुआ था. झारखंड दौरे के दौरान वह आज सुबह बोकारो पहुंचे. जहां उन्होंने मौसी घर पहुंच पहले मौसी को श्रद्धांजलि दी.
उसके बाद परिजनों से जाकर मुलाकात की. नितिन नवीन करीब आधे घंटे तक अपने परिवार वालों से मुलाकात की. नितिन नवीन का अपनी बड़ी मौसी के साथ बहुत ही आत्मीय संबंध था. विधानसभा चुनाव के दौरान जब वह 15 दिनों के प्रवास में बोकारो पहुंचे थे तो अपने मौसी के यहां हुए रहने का काम कर रहे थे.
नितिन नवीन ने इस दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अपनी मौसी के नाम पर एक पेड़ भी लगाया. हालांकि उन्होंने मीडिया से बात नहीं कि, इस दौरान चित्रगुप्त माहा परिवार बोकारो की तरफ से श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया था. जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ,सांसद पूर्व सांसद पूर्व ,विधायक समेत भाजपा के तमाम नेता मौजूद रहे.
(बोकारो से संजीव कुमार सिंह की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

दुमका में मदारी भालू छोड़कर हुआ फरार, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

चाइबासा की साइकिल लाइब्रेरी बनी आकर्षण का केंद्र, शिक्षक विमल किशोर बोइपाई की पहल बनी मिसाल







