6 जून को दो दिवसीय झारखंड दौरे पर आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, कई कार्यक्रमों को होंगे शामिल
आगामी 6 और 7 जून को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन झारखंड दौरे पर आएंगे, इस दौरान वे कई कार्यक्रमों और सागठनिक बैठकों में शामिल होंगे. उनके झारखंड दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है.

Ranchi News: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आगामी 6 और 7 जून को दो दिवसीय झारखंड दौरे पर आएंगे. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला झारखंड दौरा होगा. उनके दौरे से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल हैं. झारखंड BJP के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय दौरे के दौरान कई कार्यक्रमों और सांगठनिक बैठकों में शामिल होंगे.
बता दें, राष्ट्रीय अध्यक्ष 6 दून को सुबह साढ़े 11 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे. यहां पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा. और यहां वे एयरपोर्ट के पास ही वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इसके बाद वे कर्पूरी ठाकुर, बिरसा मुंडा और कैलाशपति मिश्र की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगे. और इसके बाद झारखंड बीजेपी कार्यालय में आयोजित प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम में वे शामिल होंगे.
वहीं, 7 जून को नितिन नवीन ओरमांझी स्थित प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के आवास पर अल्पाहार और युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे. दो दिवसीय दौरे के दौरान वे कई महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठकों में हिस्सा लेने के बाद 7 जून की रात को ही वे दिल्ली के लिए वापस रवाना होंगे.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गढ़वा में भू-माफियाओं का आतंक: हथियार के बल पर चंद्रवंशी परिवार की जमीन कब्जाने की कोशिश

भारतीय शिक्षण मंडल के प्रतिनिधियों ने की राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात







