Giridih: झारखंड निकाय चुनाव.. भाजपा नेता संदीप ने किया नामांकन, समर्थकों ने बरसाए फूल
झारखंड निकाय चुनाव से जुड़े नामांकन का आज अंतिम दिन है. जिस दौरान गिरिडीह के वार्ड 16 के लिए भाजपा के नेता संदीप डंगाईच ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया.

Jharkhand (Giridih): गिरिडीह से वार्ड-16 के प्रत्याशी सह भाजपा के जिला महामंत्री संदीप डंगाईच ने मंगलवार को नामांकन का पर्चा दाखिल किया. इस दौरान भाजपा नेता ने वार्ड में भव्य रोड शो भी किया. रोड शो में ही सैकड़ों की संख्या में उनके समर्थक जुटे थे.
जय श्री राम के नारों के बीच हुए रोड शो के दौरान वोटरों ने भाजपा नेता सह वार्ड पार्षद प्रत्याशी संदीप डंगाईच को माला पहनाकर स्वागत किया. कई लोग भाजपा नेता संदीप को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद देते भी नजर आए.
इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा नेता संदीप डंगाईच ने कहा कि वार्ड 16 से वो नहीं, जनता चुनाव लड़ रही है. ऐसे में जनता खुद उनकी प्राथमिकता तय करें, कि वार्ड को गिरिडीह निगम के लिए सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए क्या किया जाना है. क्योंकि वार्ड में सिर्फ नाली और गली निर्माण नहीं, बल्कि पीएम मोदी के आवास योजना को जरुरतमंदो के बीच पारदर्शिता के साथ धरातल पर उतारना है. जो अब तक संभव नहीं हो पा रहा था.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts
हजारीबाग में NTPC गेट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सड़क हादसे में जयपाली महतो की मौत के बाद चक्का जाम
'माचिस नहीं दी तो चला दी गोली!', सतबरवा के रजडेरवा में बाइक सवार अपराधियों की अंधाधुंध फायरिंग, 2 मजदूर जख्मी







