भाजपा कार्यकर्ता अजय साहू को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल
एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें जमीन दलालों के साथ जमीन पर कब्जा करने गए एक नेता की ग्रामीणों द्वारा पिटाई की गई है. दौड़ा-दौड़ाकर पीटे जाने का यह वीडियो भाजपा के कार्यकर्ता का बताया जा रहा है.
Jharkhand (Ranchi): मामला ओरमांझी प्रखंड के अंतर्गत पालू गांव का है. जहां एक नेता, जिनका नाम आजय साहू बताया जा रहा है, वह अपने साथियों के साथ जमीन पर कब्जा करने की मंशा से पहुंचे हुए थे. बताया जा रहा है कि अजय साहू भाजपा के नेता हैं. जानकारी के अनुसार भाजपा नेता के साथ अन्य जमीन के दलाल भी थे. जिनको कुछ आदिवासियों द्वारा दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया.
जमीन दलाली का कारोबार शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी फैलने लगा है. ओरमांझी के पालू गांव की यह पहली घटना नहीं है, जब राजनीतिक शक्ति का लाभ उठाकर जमीन हथियाने के विचार से किसी ने गांव में कदम रखा.
मामले में भाजपा नेता आजय साहू के होने के कारण, भागते हुए उनकी वीडियो तेजी से वायरल हो रही है. घटना 3 अप्रैल की बताई जा रही है. आगे-आगे भागते भाजपा नेता और उनके पीछे लाठी लिए दौड़ाते आदिवासी ग्रामीण. माना जा रहा है कि इस मामले के फैलने से अन्यत्र भी स्थानीय आदिवासी इससे प्रेरणा लेते नजर आएंगे और अपने हक की खातिर खुद खड़े होने का साहस जुटाएंगे.
हालांकि उक्त वीडियो में बताए जा रहे भाजपा के नेता अजय साहू किस पद पर हैं, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है.
रिपोर्ट: राजेश
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

किताबों के अभाव में लड़खड़ा रही पढ़ाई, गिरिडीह के स्कूल में छात्राओं की शिक्षा पर सवाल

डीसी ने गिरिडीह के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का जायजा, दिए आवश्यक निर्देश






