गिरिडीह नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा, शांतिपूर्ण शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न
गिरिडीह नगर निगम के डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव और शपथ ग्रहण संपन्न हो चुका है. भाजपा की विनीता कुमारी को निर्विरोध निर्वाचित कर लिया गया है.

Jharkhand (Giridih): गिरिडीह के धनवार नगर पंचायत का शपथ ग्रहण बुधवार को संपन्न हुआ. डीसी रामनिवास यादव ने नगर पंचायत अध्यक्ष विनय संथालिया समेत 11 वार्ड पार्षदों को शपथ दिलाया. इस दौरान एसडीएम अनिमेष रंजन, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी हर्षवर्धन समेत कई अधिकारी शपथ ग्रहण में शामिल हुए.
वहीं शपथ ग्रहण के बाद शुरू हुआ दौर उपाध्यक्ष के चुनाव का. बंद कमरे में वोटिंग प्रक्रिया शुरू हुई. इस दौरान भाजपा समर्थक वार्ड पार्षद विनीता कुमारी ने सिर्फ नामांकन का पर्चा दाखिल किया. विनीता कुमारी के बाद किसी और वार्ड पार्षद द्वारा नामांकन नहीं किया गया. लिहाजा, भाजपा समर्थक वार्ड पार्षद विनीता कुमारी ही निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित हुईं. इस दौरान डीसी ने विनीता कुमारी को भी उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण कराया.
डीसी रामनिवास यादव ने कहा कि गिरिडीह नगर निगम समेत अब जिले के तीनों निकाय का शपथ ग्रहण और डिप्टी मेयर के चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो गई है. इस दौरान निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद धनवार नगर पंचायत की उपाध्यक्ष विनीता कुमारी ने कहा कि अब धनवार के विकास का रोडमैप तैयार होगा और प्रयास होगा कि तेजी से जनसमस्या का समाधान हो सके. इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार के पूरे सहयोग की जरूरत होगी.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






