Giridih पुलिस के हत्थे चढ़ा बाइक चोर, चोरी कर बेचने का किया करते थे धंधा
गिरिडीह पुलिस के हाथों दो अपराधी लगे हैं, जिनके पास से कई महंगी मोटरसाइकिल बरामद की गई है.

Jharkhand (Giridih): चोरी की बाइक बेचने के चक्कर में गिरिडीह के पचम्बा पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों चोरों के साथ पुलिस ने नौ बाइक भी बरामद किए हैं. पुलिस ने मामले की संपूर्ण जानकारी साझा की.

एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने बताया कि जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के खूंटाबांध गांव निवासी शक्ति चौधरी और दीपक चौधरी चोरी की बाइक लेकर पचंबा के ही एक पुल के समीप से गुजर रहे थे. उसी इलाके में पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान भी चला रखा था. एसपी ने बताया कि चोर पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागने लगे. इसी दौरान पुलिस ने दोनों को दबोच लिया.
जब पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो गुनाह कबूल कर लिया. साथ ही सारी चोरी की बाइक की जानकारी भी दे दी. निशानदेही पर पुलिस ने नौ बाइक बरामद की हैं. जिनमें Royal Enfield से लेकर TVS अपाची और Hero कंपनी की स्प्लेंडर भी शामिल हैं.
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पूछताछ जारी है. जानने का प्रयास किया जा रहा है कि दोनों ने किन-किन स्थानों से बाइक की चोरी की थी. उनका बाइक को बेचने का प्लान कहां का था, और वे किस गिरोह के साथ जुड़े हुए थे, इसकी जानकारी लेने के लिए पुलिसिया पूछताछ की जा रही है.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पत्नी से विवाद के बाद ई-रिक्शा चालक ने जहर खाकर दी जान, 2 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

रांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर रांची पुलिस का बड़ा एक्शन, अब नशेड़ियों की खैर नहीं







