गिरिडीह में बहसबाजी के बहाने लूटमार: बाइक सवार अपराधियों ने जेवर कारोबारी से की 13 लाख की लूट
शुक्रवार की देर रात सचित जेवर बैग में लेकर दुकान से घर लौट रहे थे. सचित की बाइक से तीन बाइक सवार आकर भिड़ गए, बहस में उलझाया और लाखों के जेवर से भरे बैग लेकर भाग निकले.

Giridih, Jharkhand: गिरिडीह के सरिया थाना के शहरी क्षेत्र के झंडा चौक में संचालित जेवर कारोबारी सचित सोनी से 13 लाख के जेवर लूट कर तीन बाइक सवार अपराधी फरार हो गए. घटना शुक्रवार देर रात की है. घटना की पुष्टि थाना प्रभारी पिंकू सिंह ने की.
जानकारी के अनुसार जेवर कारोबारी सचित सोनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे. इसी दौरान तीन बाइक सवार अपराधियों ने सचित सोनी की बाइक को टक्कर मार कर गिरा दिया. जिसके बाद जेवर कारोबारी की बाइक सवार से तीखी बहस हुई. जिस बहसबाजी के बीच बाइक सवार अपराधियों ने चपलता से कारोबारी की बाइक पर रखे लाखों के जेवर से भरे बैग लेकर फरार हो गए.
सचित सोनी ने बताया कि वे बैग में अपने दुकान के सोने-चांदी आदि के जेवर लेकर घर आ रहे थे. रास्ते में एक बाइक आकर उनकी बाइक से भिड़ गई. उन्हें लगा कि यह महज एक छोटी सी दुर्घटना मात्र है. वे बाइक चालक पर भड़कते उठे. बहस हो ही रही थी कि उन्हें अपने जेवर से भरे बैग का ध्यान आया. वे बैग ढूंढ ही रहे थे कि बाइक सवार झटपट वहां से फरार हो गए.
घटना की सूचना मिलने के बाद सरिया थाना पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई है, छापेमारी की जा रही है.
(गिरिडीह से मनोज और देवाशीष की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पलामू में अपराध पर सख्ती, एसपी कपिल चौधरी ने सभी थाना प्रभारियों को दिए कड़े निर्देश

छेड़छाड़ व पॉक्सो मामले में आरोपी टेंपू चालक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया







