गिरिडीह में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, मौत
गिरिडीह के तिसरी में एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे युवक की मौत हो गई. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा.

Giridih / Jharkhand: गिरिडीह में आज, सोमवार (11 मई 2026) को तेज रफ्तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है. यह हादसा तिसरी थाना इलाके के जमुनियाटांद मोड़ के पास हुआ जहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी. जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई.
मृतक युवक की पहचान सूरज यादव (30 वर्ष) के रुप में हुई है. बताया जा रहा है कि घटना के वक्ता आसपास सन्नाटा था लेकिन लोगों को जैसे ही सड़क हादसे की सूचना मिली लोग इकट्ठे हो गए. घटना के तुरंत बाद लोगों ने सूरज को तिसरी के स्वास्थ केंद्र पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार सूरज तिसरी के ख्यातपोंक का रहने वाला था और बाइक से अपने ससुराल जा था.
घटना के बाद स्थानीय स्थानीय ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया. इसकी सूचना मिलने पर तिसरी थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंच गई और ग्रामीणों को समझा बुझाकर रोड जाम से हटवाया. वहीं पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू/ आनंद बरनवाल
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रामगढ़ के पूरबडीह गांव में हाथियों ने मचाया आतंक, दीवार तोड़कर घर में घुसे.. अनाज भी कर दिया नष्ट

गोड्डा में पुलिस का बड़ा एक्शन : राहगीरों को लूटने वाले शातिर बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई बाइक-मोबाइल बरामद







