बिहार: शादी का झांसा देकर छात्रा से 3 साल तक यौन शोषण, मोतिहारी में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी पर FIR से मचा हड़कंप
साल 2023 में सोशल मीडिया के माध्यम से छात्रा की पहचान आरोपी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी से हुई थी. बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ होटल और अन्य जगहों पर शारीरिक संबंध बनाए.

Motihari, Bihar: पूर्वी चंपारण जिले के एक प्रखंड में पदस्थापित एक श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी पर शादी का झांसा देकर छात्रा के साथ तीन वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाने और दो बार गर्भपात कराने का गंभीर आरोप लगा है. मामले में पीड़िता ने महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
सोशल मीडिया के जरिए हुई थी मुलाकात
पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया है कि वह पटना में रहकर पढ़ाई करती थी. वर्ष 2023 में सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान आरोपी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी से हुई थी. बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ होटल और अन्य जगहों पर शारीरिक संबंध बनाए. छात्रा का आरोप है कि संबंध के दौरान गर्भवती होने पर आरोपी ने दवा देकर गर्भपात कराया.
जान से मारने की भी दी थी धमकी
आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि दूसरी बार गर्भवती होने पर आरोपी ने उसे कमरे में बंद कर जान से मारने की धमकी दी. छात्रा के आवेदन के बाद महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
मामला दबाने की हुई कई कोशिशें
सूत्रों के अनुसार मामला सामने आने के बाद पूरे दिन इसे दबाने और मैनेज करने की कोशिश होती रही, लेकिन वरीय अधिकारियों तक जानकारी पहुंचने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली.
आरोपी पश्चिमी चंपारण में है पदस्थापित
बताया जा रहा है कि आरोपी अधिकारी पश्चिमी चंपारण का निवासी है और वर्तमान में कोटवा प्रखंड में पदस्थापित है. मामले के सामने आने के बाद जिला प्रशासनिक महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है. फिलहाल पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है.
(मोतिहारी से प्रतीक सिंह की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

नालंदा: शराब तस्करों पर पुलिस का बड़ा वार, 80 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

घर को बना रखा था शराब का गोदाम ! ALTF की ताबड़तोड़ छापेमारी में खुला राज, किंगफिशर बियर समेत शराब की बड़ी खेप जब्त







