Bihar Breaking: मोतिहारी पुलिस के हत्थे चढ़ा शराब माफिया, जहरीली शराब कांड मामले में बड़ी कार्रवाई
मोतिहारी में जहरीली शराब कांड मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है. अब तक जहरीली शराब के कारण 4 लोगों की जान जा चुकी है. वहीं शराब माफिया नारा रॉय को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Bihar Breaking: मोतिहारी में जहरीली शराब कांड में अब तक चार लोगों की मौतें हो चुकी हैं. वहीं सात लोगों का इलाज जारी है. एसपी स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई की गई है. जानकारी के अनुसार तुरकौलिया थाने के चौकीदार भरत राय को उक्त मामले में संलिप्त पाए जाने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है.
वहीं उक्त थाने के थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी के लापरवाही की पुष्टि होने के बाद निलंबित कर दिया गया है.
एसपी ने बताया कि तुरकौलिया और रघुनाथपुर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है. यह प्राथमिकी परिजनों के आवेदन के बाद दर्ज की गई है.
बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई में शराब माफिया नागा रॉय को उसके पूरे परिवार सहित गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में मामले की जांच हेतु एसआईटी का गठन किया गया है.
रिपोर्ट: प्रतीक सिंह
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Bihar: बेटे की चाह में दो गोतनियों की पिटाई, महिलाएं ससुराल पक्ष पर लगा रहीं प्रताड़ना का आरोप

गिरिडीह के एक पति-पत्नी को पाया गया 10 साल पुराने हत्याकांड मामले में दोषी, 7 वर्ष कटेगी जेल में जिंदगी






