T20 World Cup 2026 में बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने कंगारुओं को चखाया हार का स्वाद
क्रिकेट की मशक्तियों में से एक ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप 2026 के 19वें मुकाबले में जिम्बाब्वे के हाथों हार झेलनी पड़ी. यह दूसरी दफा है जब जिम्बाब्वे ने कंगारुओं को हराया है.

T20 World Cup 2026: शुक्रवार को जिम्बाब्वे की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया से हुई. जिसमें ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हार का सामना रना पड़ा. जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी की और ऑस्ट्रेलिया के समक्ष 170 रनों का सम्मानजनक लक्ष्य रखा. लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पारी 146 रनों पी सिमट गई. बता दें कि अब तक जिम्बाब्वे की ऑस्ट्रेलिया से भिडंत विश्व कप में दो बार हुई है, जिसमें दोनों बार जीत जिम्बाब्वे ने हासिल की है. 2007 में हुए मैच में भी जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया था. इसी जीत के विजय रथ को जिम्बाब्वे ने कायम रखा है.
2026 टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप बी मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 169/2 का मजबूत स्कोर बनाया. सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने 56 गेंदों में नाबाद 64 रनों की संयमित और शानदार पारी खेलकर टीम को मजबूती दी. कप्तान सिकंदर रजा ने अंत में मात्र 13 गेंदों पर नाबाद 25 रन बनाकर टीम को एक चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.
जिम्बाब्वे की इस सधी हुई बल्लेबाजी ने ऑस्ट्रेलिया के विश्व स्तरीय गेंदबाजों को विकेटों के लिए तरसा दिया.
170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 19.3 ओवरों में मात्र 146 रनों पर ढेर हो गई और मैच 23 रनों से हार गई. तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने घातक स्पेल डालते हुए 4 ओवरों में मात्र 17 रन देकर 4 विकेट झटके. इसी मैच के दौरान मुजरबानी ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में अपने 100 विकेट भी पूरे किए और ऑस्ट्रेलिया की कमर तोड़ दी. ब्रैड इवांस ने भी बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 महत्वपूर्ण विकेट लिए, जिससे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई.
जिम्बाब्वे की यह जीत न केवल ऐतिहासिक है, बल्कि इसने ग्रुप बी की अंक तालिका में उलटफेर की नई संभावनाएं पैदा कर दी हैं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

KKR vs SRH: कमजोर गेंदबाजी प्रदर्शन की परीक्षा घड़ी, आज कौन मारेगा बाजी !

'वो बहुत भावुक पल थे..', CSK से दूर होने पर जडेजा ने जाहिर की अपनी भावनाएं






