दानापुर में चेन छिनतई कांड का बड़ा खुलासा, पुलिस ने 3 लोगों को किया गिरफ्तार
दानापुर में पुलिस ने लाखों रुपए के चेन छिनतई मामले में संलिप्त तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, इस दौरान पुलिस ने उनके पास से कई सामानें भी बरादम की है.

Danapur / Bihar (Report By- Raju Raj): पटना के दानापुर में पुलिस ने 7 लाख रुपए की चेन छिनतई कांड का बड़ा खुलासा किया है. मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. और उनके पास से 95.88 ग्राम सोना, 1579.16 ग्राम चांदी, 10.78 लाख रुपये नकदी, पिस्टल जैसा दिखने वाला लाइटर, नोट गिनने की मशीन, सोना-चांदी तौलने की इलेक्ट्रॉनिक मशीन, 85 आधार कार्ड और दो रजिस्टर बरामद किया हैं.
जानकारी के अनुसार, मामले में बुद्धा कॉलोनी थाना में केस दर्ज किया गया था. जिसके बाद सूचना मिलने ही मामले में त्वरित कार्रवाई करत हुए पुलिस ने मुख्य अभियुक्तों को धर दबोचा.पुलिस के अनुसार, एक महिला ने दोस्ती का झांसा देकर पीड़ित को बुलाया था, जिसके बाद उसके साथ छिनतई की वारदात को अंजाम दिया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
इस कार्रवाई से पटना पुलिस ने न केवल एक बड़े आपराधिक गिरोह का पर्दाफाश किया है, बल्कि चोरी और छिनतई की घटनाओं पर भी प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

SBI बैंक में चोरी की बड़ी कोशिश नाकाम, खिड़की काटकर घुसे चोर; गश्ती दल और चौकीदार निलंबित

42 साल बाद अपने कॉलेज लौटे पथ निर्माण मंत्री शैलेन्द्र, पुराने हॉस्टल रूम को किया प्रणाम







