चतरा में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन: 22 लाख की अफीम और 75 किलो डोडा के साथ तस्कर गिरफ्तार
पुलिस ने सिलदाग गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में अफीम और डोडा बरामद किया है, जिसकी अंतरराज्यीय बाजार में कीमत करीब 22 लाख रुपये आंकी गई है.

Chatra, Jharkhand : चतरा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने सिलदाग गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में अफीम और डोडा बरामद किया है, जिसकी अंतरराज्यीय बाजार में कीमत करीब 22 लाख रुपये आंकी गई है.
सिमरिया SDPO नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की. सूचना मिली थी कि मनराज गंझू नाम का व्यक्ति अपने घर में अफीम का भंडारण कर उसे बेचने की फिराक में है. पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी चंदन कुमार और सशस्त्र बलों के साथ
त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी चंदन कुमार और सशस्त्र बलों के साथ आरोपी के घर पर अचानक धावा बोला गया. तलाशी के दौरान वहां से 2 किलोग्राम अवैध अफीम, चार बोरों में भरा 75 किलोग्राम डोडा, एक मोबाइल फोन और दस्तावेज बरामद किए गए. तस्कर मनराज गंझू को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है, जिस पर पहले भी मामले दर्ज थे. लावालौंग पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कांड संख्या 40/26 दर्ज कर आगे की गहन जांच शुरू कर दी है.
(चतरा से मो. रिजवान की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पेयजल योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीसी

गिरिडीह में आसमानी बिजली की चपेट में आई युवती, महुआ चुनने के दौरान मौत







