Chirag Paswan की LJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, नई मीडिया सेल और 8 प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची जारी
चिराग पासवान की LJP (रामविलास) ने बिहार में नई मीडिया सेल और प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची जारी की है। पार्टी ने 8 प्रदेश प्रवक्ताओं को भी जिम्मेदारी दी है।


पटना: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने बिहार में संगठन को मजबूत करने और मीडिया मैनेजमेंट को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में नई नियुक्तियां की हैं। पार्टी ने बिहार प्रदेश की नई मीडिया सेल और प्रदेश प्रवक्ताओं की आधिकारिक सूची जारी कर दी है।
जारी सूची के मुताबिक मीडिया सेल में प्रदेश मीडिया प्रभारी, मुख्य प्रवक्ता, मीडिया कोऑर्डिनेटर और सह मीडिया प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। वहीं, पार्टी के पक्ष को मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर रखने के लिए 8 प्रदेश प्रवक्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है।
निशांत मिश्रा प्रदेश मीडिया प्रभारी, रंजन सिंह मुख्य प्रवक्ता
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की बिहार प्रदेश मीडिया सेल में निशांत मिश्रा को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया है। वहीं नित्य रंजन कुमार सिंह उर्फ रंजन सिंह को मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा पंकज कुमार पांडेय उर्फ लोहा पांडे को मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। रवि रंजन कर्ण और अजय पासवान को सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
LJP (रामविलास) के 8 प्रदेश प्रवक्ता
पार्टी ने बिहार में अपने पक्ष को प्रभावी तरीके से रखने के लिए 8 प्रदेश प्रवक्ताओं की भी नियुक्ति की है। इनमें दो विधायक समेत ये नाम शामिल हैं-
- बेबी कुमारी (विधायक)
- संगीता कुमारी (विधायक)
- बाबू लाल शौर्य (विधायक)
- विभय कुमार झा
- सोनम पासवान
- अंशु प्रियंका मिश्रा
- शशि कांत पासवान
- सौरभ पाण्डेय
26 अगस्त को जारी हुई थी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी
बता दें कि इससे पहले 26 अगस्त 2026 को LJP (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की थी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पुनर्गठन के साथ कई अहम जिम्मेदारियां नए चेहरों को दी गई थीं।
नई कार्यकारिणी में सुरेंद्र विवेक को बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। वहीं राजू तिवारी को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
पार्टी की ओर से जारी उस सूची में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने की बात सामने आई थी। साथ ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी में युवाओं और महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व दिया गया था।
संगठन के साथ मीडिया रणनीति पर भी फोकस
नई मीडिया सेल और प्रदेश प्रवक्ताओं की नियुक्ति को बिहार में पार्टी की मीडिया रणनीति को मजबूत करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। मीडिया प्रभारी और प्रवक्ताओं की अलग-अलग जिम्मेदारियां तय होने से पार्टी के राजनीतिक और संगठनात्मक मुद्दों को मीडिया के सामने रखने की व्यवस्था को और व्यवस्थित करने पर जोर रहेगा।
अब नई टीम के सामने पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और राजनीतिक मुद्दों को प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी होगी।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

JDU महिला प्रकोष्ठ की बड़ी बैठक, बूथ स्तर तक महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का आह्वान

कौन है तेज प्रताप के पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रिया सिंह वत्स? पहले VIP में भी संभाल चुकी हैं बड़ी जिम्मेदारी







