अपराधियों की लूट की बड़ी साजिश नाकाम, हथियारों के साथ 7 को गढ़वा पुलिस ने किया गिरफ्तार
गढ़वा पुलिस ने सूचना मिलने के बाद सूझबूझ से काम लेते हुए लूट-मार की बड़ी घटना को नाकाम कर दिया है. अपराधी ट्रेन के यात्रियों को लूटने की योजना बना रहे थे.

Garhwa, Jharkhand: गढ़वा जिले में पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है. एक अपराधी जो जेल से रिहा होने के बाद अपने कुछ सहयोगियों के साथ किसी बड़े घटना को अंजाम देने की फिराक में बताया जा रहा था. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने ज्ञान प्रकाश तिवारी उर्फ राजन तिवारी के साथ अपराध को अंजाम देने में साथ दे रहे अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मुख्य अभियुक्त अपने सहयोगियों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से गढ़वा थाना अंतर्गत नगवां मोहल्ला स्थित सरसतिया नदी किनारे एक अर्धनिर्मित मकान में योजना बना रहा था. पुलिस ने सूचना के सत्यापन के लिए एक छापेमारी टीम का गठन किया था. जिसमें गढ़वा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार, पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी कुमार मंडल, थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी के साथ अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल थे.
गिरफ्तार अभियुक्त
मामले में गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी ज्ञान प्रकाश तिवारी के साथ प्रिंस कुमार, आकाश कुमार दुबे, पवन कुमार चंद्रवंशी, इनायत सिद्दीकी उर्फ ढिबरी, वैभव केशरी और संतोष सोनी का नाम शामिल है.
साथ ही गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चार देशी कट्टा, KF 8 mm की चार जिंदा गोली, 6 मोबाइल फोन एवं 2 मोटरसाईकल बरामद की गई है. गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के क्रम में यह बताया गया कि आज ट्रेन से उतरने वाले किसी एक व्यक्ति को लूटने की योजना थी, लेकिन पकड़े जाने के कारण इनकी योजना विफल हो गयी.
(गढ़वा से अतुल धर दुबे की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रामगढ़ के पूरबडीह गांव में हाथियों ने मचाया आतंक, दीवार तोड़कर घर में घुसे.. अनाज भी कर दिया नष्ट

गोड्डा में पुलिस का बड़ा एक्शन : राहगीरों को लूटने वाले शातिर बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई बाइक-मोबाइल बरामद







