रामगढ़ में ट्रेलर से मिली शराब की बड़ी खेप, 1236 बोतलें बरामद ; हरियाणा में...
रामगढ़ के मांडू थाना क्षेत्र में पुलिस ने ट्रेलर से 927 लीटर शराब की बड़ी खेप बरामद की। 103 कार्टन में 1236 रॉयल स्टैग बोतलें मिलीं, जिन पर हरियाणा में बिक्री के लिए लिखा था।

Ramgarh News: रामगढ़ जिले के मांडू थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हेसागढ़ा स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर खड़े एक ट्रेलर से 927 लीटर शराब बरामद की है। ट्रेलर से रॉयल स्टैग की 1236 बोतलें मिली हैं। पुलिस ने शराब के साथ ट्रेलर को भी जब्त कर लिया है।
SP को मिली सूचना के बाद हुई छापेमारी
पुलिस के अनुसार, SP रामगढ़ को सूचना मिली थी कि हेसागढ़ा स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर खड़े एक ट्रेलर में बड़ी मात्रा में शराब लदी हुई है। सूचना मिलने के बाद SDPO आलोक रंजन के निर्देश पर थाना प्रभारी सदानन्द कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रेलर की तलाशी ली।
103 कार्टन में मिलीं 1236 बोतलें
तलाशी के दौरान ट्रेलर संख्या JH02BU-6500 से रॉयल स्टैग की 103 कार्टन बरामद हुईं। इन कार्टनों में कुल 1236 शराब की बोतलें थीं। पुलिस ने शराब को जब्त करने के साथ ट्रेलर को भी अपने कब्जे में ले लिया।
बोतलों पर लिखा था- हरियाणा में बिक्री के लिए
जांच के दौरान पुलिस को शराब की बोतलों पर "For Sale in Haryana Only" लिखा मिला। यानी यह शराब केवल हरियाणा में बिक्री के लिए थी। ऐसे में पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी खेप हरियाणा से कहां भेजी जा रही थी और इसे झारखंड तक कैसे पहुंचाया गया।
मामला दर्ज, तस्करी नेटवर्क की जांच तेज
मांडू पुलिस ने मामले में मांडू थाना कांड संख्या 180/2026 दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक मामले में भारतीय दंड विधान की धारा 272, 273, 34 और उत्पाद अधिनियम की धारा 47(ए) के तहत कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अब शराब की खेप के स्रोत और उसके गंतव्य का पता लगाने में जुटी है। इसके साथ ही ट्रेलर के मालिक, चालक और शराब की इस खेप से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि इसके पीछे शराब तस्करी का बड़ा नेटवर्क हो सकता है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

छात्रों के लिए अलर्ट!, विधानसभा घेराव में कानून तोड़ा तो करियर होगा चौपट, पुलिस वेरिफिकेशन में फंसेगी सरकारी और प्राइवेट नौकरी!

विश्व आदिवासी दिवस पर मोरहाबादी में महाजुटान, CM हेमंत बोले- 'परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों को मिलेगी कड़ी सजा







