त्योहारी सीजन से पहले रेलवे का बड़ा ब्लॉक, सितंबर और अक्टूबर में प्रभावित रहेंगी दर्जनों ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल
रेलवे ट्रैक के आधुनिकीकरण और सुरक्षा को मजबूत करने के लिए चलने वाले नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण सितंबर और अक्टूबर महीने में रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। इ

Ranchi: रेलवे ट्रैक के आधुनिकीकरण और सुरक्षा को मजबूत करने के लिए चलने वाले नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण सितंबर और अक्टूबर महीने में रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। इस तकनीकी और मेंटेनेंस कार्य की वजह से विभिन्न रेल मंडलों से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि 10 प्रमुख ट्रेनों के मार्ग में बदलाव (डायवर्जन) किया गया है। यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे स्टेशन जाने से पहले अपनी ट्रेन का शेड्यूल जरूर चेक कर लें।
राउरकेला, टाटानगर और रांची रूट की ये ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द
नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक के चलते विभिन्न तिथियों में कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। इसमें राउरकेला-जयनगर Express 1 और 3 अक्टूबर को तथा जयनगर-राउरकेला Express 2 और 4 अक्टूबर को रद्द रहेगी। इसी प्रकार टाटानगर-जयनगर Express (वाया मुरी) 2 अक्टूबर को और जयनगर-टाटानगर Express (वाया मुरी) 3 अक्टूबर को नहीं चलेगी। इसके अतिरिक्त रांची-गोरखपुर Express 25 सितंबर और 2 अक्टूबर को रद्द रहेगी, जबकि वापसी में गोरखपुर-रांची Express 26 सितंबर और 3 अक्टूबर को पटरी पर नहीं उतरेगी।
10 ट्रेनों के रूट बदले, किउल-मुंगेर-बरौनी और जमालपुर होकर चलेंगी गाड़ियां
परिचालन प्रभावित होने के कारण 10 प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों को बदले हुए वैकल्पिक मार्गों से चलाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत हैदराबाद-रक्सौल Express 24 सितंबर और 1 अक्टूबर को तथा रक्सौल-हैदराबाद Express 27 सितंबर और 4 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग किउल-मुंगेर-बरौनी होकर चलेगी। वहीं चर्लपल्ली-दरभंगा Express 26 और 29 सितंबर को इसी परिवर्तित मार्ग से गुजरेगी। इसके अलावा दरभंगा-चर्लपल्ली Express 25 सितंबर, 29 सितंबर और 2 अक्टूबर को तथा पटना-हटिया Express 3 अक्टूबर को बख्तियारपुर, बिहार शरीफ, शेखपुरा और किउल-झाझा होकर संचालित होगी।
पटना, पूर्णिया कोर्ट और गोरखपुर रूट पर भी डायवर्जन का असर
बदले हुए मार्ग की व्यवस्था में हटिया-पटना Express 22, 25, 27 व 29 सितंबर और 2 अक्टूबर को किउल, जमालपुर, मुंगेर व खगड़िया होकर चलेगी। पूर्णिया कोर्ट-हटिया Express 2 और 4 अक्टूबर को तथा हटिया-पूर्णिया कोर्ट Express 2, 3 और 4 अक्टूबर को इसी परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी। इसके साथ ही संबलपुर-गोरखपुर Express 25 सितंबर से 3 अक्टूबर तक तथा गोरखपुर-संबलपुर Express 26 सितंबर से 4 अक्टूबर तक अपने नियमित मार्ग के बजाय बदले हुए मार्ग से गंतव्य तक पहुंचेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से असुविधा से बचने के लिए हेल्पलाइन और ऑनलाइन सिस्टम के जरिए ट्रेनों की अद्यतन स्थिति देखने का आग्रह किया है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची में तेजी से पैर पसार रहा स्वाइन फ्लू!, प्राइवेट अस्पतालों में मिले संक्रमित मरीज ; डॉक्टरों के लिए मास्क अनिवार्य

फोन पर कहासुनी के बाद रास्ते में घेरा!, Amity University के छात्रों में मारपीट, पुलिस ने...







