आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी रांची की बड़ी घोषणा: राज्य टॉपर्स को 100% मुफ्त शिक्षा, जिला टॉपर्स की पूरी ट्यूशन फीस माफ, छात्रों के लिए कई आकर्षक ऑफर
आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी रांची ने नए सत्र के लिए छात्रवृत्ति, अर्ली बर्ड ऑफर और प्लेसमेंट पर दिया जोर

Medinagar Palamu उच्च शिक्षा को अधिक सुलभ और रोजगारोन्मुखी बनाने की दिशा में आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी, रांची ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए छात्रवृत्ति एवं विशेष प्रवेश योजनाओं की घोषणा की है। होटल आरडीएस, डाल्टनगंज में आयोजित प्रेस वार्ता में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अमित कुमार पांडेय और हेड–आउटरीच (पलामू) रवि शेखर ने पत्रकारों को नई योजनाओं और विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी।
कुलसचिव डॉ. अमित कुमार पांडेय ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप कुशल, आत्मविश्वासी और रोजगार योग्य बनाना है। उन्होंने बताया कि आधुनिक शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार, कौशल विकास और उद्योग–अकादमिक सहयोग के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी की स्थापना झारखंड राज्य अधिनियम, 2018 के तहत हुई है। विश्वविद्यालय को यूजीसी अधिनियम, 1956 की धारा 2(f) के अंतर्गत मान्यता प्राप्त है। साथ ही यह एआईयू (Association of Indian Universities) का सदस्य तथा बीसीआई और पीसीआई से अनुमोदित विभिन्न पाठ्यक्रम संचालित करता है। मेधावी छात्रों के लिए विशेष छात्रवृत्ति विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए आकर्षक छात्रवृत्ति योजना लागू की है। इसके तहत राज्य स्तर के टॉपर्स को 100 प्रतिशत निःशुल्क शिक्षा, जिला स्तर के टॉपर्स को 100 प्रतिशत सेमेस्टर ट्यूशन फीस माफी तथा स्कूल टॉपर्स को 50 प्रतिशत सेमेस्टर ट्यूशन फीस में छूट दी जाएगी। अर्ली बर्ड ऑफर के साथ अतिरिक्त सुविधाएं हेड–आउटरीच रवि शेखर ने बताया कि मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग, कंप्यूटर एप्लीकेशन, फार्मेसी, लॉ और लाइफ साइंस सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले योग्य विद्यार्थियों को अर्ली बर्ड ऑफर का लाभ मिलेगा। इसके अंतर्गत निःशुल्क यूनिफॉर्म, निःशुल्क परिवहन सुविधा, विशेष शुल्क रियायत और विश्वविद्यालय की नीति के अनुसार अन्य छात्रवृत्तियां भी प्रदान की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि आईटीआई और डिप्लोमा उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए बी.टेक सहित अन्य पाठ्यक्रमों में लेटरल एंट्री की सुविधा उपलब्ध है। वहीं पात्र एससी, एसटी एवं ओबीसी विद्यार्थियों को ई-कल्याण और राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) के माध्यम से सरकारी छात्रवृत्ति का लाभ दिलाने में भी विश्वविद्यालय सहयोग करेगा।
प्लेसमेंट और स्किल डेवलपमेंट पर विशेष फोकस विश्वविद्यालय की ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल विद्यार्थियों के लिए नियमित रूप से लाइव प्रोजेक्ट, इंटर्नशिप, इंडस्ट्रियल विजिट, इंडस्ट्री कनेक्ट प्रोग्राम, कम्युनिकेशन स्किल, सॉफ्ट स्किल, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, एप्टीट्यूड ट्रेनिंग, रिज्यूमे बिल्डिंग और इंटरव्यू प्रिपरेशन जैसे कार्यक्रम संचालित करती है। विश्वविद्यालय का दावा है कि यहां के विद्यार्थियों का चयन देश की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में 5 लाख से 27 लाख रुपये वार्षिक पैकेज तक पर हुआ है।
प्रेस वार्ता के अंत में डॉ. अमित कुमार पांडेय ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर छात्रवृत्ति, अर्ली बर्ड ऑफर और अन्य छात्रहितैषी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

खाने के समय जुटती है भीड़, बाकी समय सन्नाटा..., रांची में छात्रों के आंदोलन में अब कैसे हैं हालात?

गढ़वा में गजब का फर्जीवाड़ा!, 30 टन मक्का बेचकर रचा एक्सीडेंट का नाटक, बकाया पैसा लेने पहुंचा चालक गिरफ्तार







