सीवान में नगर परिषद की बड़ी कार्रवाई, ओला इलेक्ट्रिक के बाहर खड़ी दर्जनों गाड़ियां जब्त
नगर परिषद की टीम मौके पर पहुंची और सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों की जांच के बाद कार्रवाई करते हुए कई स्कूटरों को जब्त कर लिया. अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले भी ओला इलेक्ट्रिक प्रबंधन को नोटिस दिया गया था.

Siwan, Bihar : सीवान शहर के महादेवा स्थित ओला इलेक्ट्रिक शोरूम के बाहर खड़े खराब और सर्विस पेंडेंसी वाले इलेक्ट्रिक स्कूटरों पर नगर परिषद ने बड़ी कार्रवाई की है. अतिक्रमण और आम लोगों की शिकायतों के बाद नगर परिषद की टीम ने शोरूम के बाहर लंबे समय से खड़ी कई गाड़ियों को जब्त कर लिया. अधिकारियों का कहना है कि इससे पहले भी ओला इलेक्ट्रिक पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था, लेकिन न तो जुर्माने की राशि जमा की गई और न ही सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को हटाया गया. स्थानीय लोगों की लगातार शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई है.
स्थानीय लोगों का आरोप
महादेवा स्थित ओला इलेक्ट्रिक स्टोर के बाहर लंबे समय से बड़ी संख्या में खराब और सर्विस के लिए लंबित इलेक्ट्रिक स्कूटर खड़े थे. स्थानीय नागरिकों का आरोप था कि इन गाड़ियों की वजह से सड़क किनारे अतिक्रमण की स्थिति बनी हुई थी और लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी. मामले की शिकायत लगातार नगर परिषद को मिल रही थी.
पुलिस ने पहले भी दिया था नोटिस
नगर परिषद की टीम मौके पर पहुंची और सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों की जांच के बाद कार्रवाई करते हुए कई स्कूटरों को जब्त कर लिया. अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले भी ओला इलेक्ट्रिक प्रबंधन को नोटिस दिया गया था और पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था, लेकिन नियमों का पालन नहीं किया गया.
सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण नहीं किया जाएगा बर्दाश्त
नगर परिषद का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. यदि किसी संस्था या प्रतिष्ठान द्वारा सड़क या सरकारी जमीन पर कब्जा किया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल जब्त की गई गाड़ियों को नगर परिषद की निगरानी में रखा गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.
(सिवान से राहुल कुमार की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में Disneyland मेला टेंडर पर सियासत तेज, जन सुराज ने उठाए लाखों के राजस्व नुकसान पर सवाल

मोतिहारी में स्टंटबाजी का वीडियो बनाना पड़ा महंगा, वायरल वीडियो के आधार पर युवक गिरफ्तार







