नालंदा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 लीटर देसी शराब बरामद, तस्कर फरार
नालंदा जिले में मंगलवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए वेना थाना पुलिस ने करीब 50 लीटर देसी शराब बरामद किया है.

Nalanda (Bihar): नालंदा में शराबबंदी के बावजूद लगातार शराब तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं. इस बीच जिले से एक बार फिर एक बड़ी खबर सामने आई है, दरअसल, मंगलवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए वेना थाना पुलिस ने करीब 50 लीटर देसी शराब बरामद किया है.
बताया जा रहा है कि वेना थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक बाइक पर भारी मात्रा में देसी शराब लेकर पैठना गांव के मालबीघा खंधा के रास्ते से गुजरने वाला है. सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तत्काल एक टीम का गठन कर इलाके में घेराबंदी कर दी गई. हालांकि, पुलिस की कड़ी घेराबंदी के बावजूद शराब तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहा.
इसी दौरान एक संदिग्ध युवक बाइक पर आता दिखाई दिया. जैसे ही उसकी नजर पुलिस पर पड़ी, वह घबरा गया और बाइक को मौके पर ही छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया. इस दौरान कार्रवाई करते हुए मौके से पुलिस ने करीब 50 लीटर देसी शराब और एक बाइक जब्त किया. फरार आरोपी की पहचान अब तक नहीं हो पाई है.
इस मामले में वेना थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पूरी कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी. जब्त बाइक के आधार पर फरार युवक की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करने में जुटी है. इस बार वेना थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 लीटर देसी शराब जब्त की, लेकिन तस्कर मौके से फरार हो गया.
रिपोर्ट- वीरेंद्र कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सरायकेला में बेखौफ अपराधियों ने की फायरिंग, पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्राओं से छेड़खानी और मारपीट ! बचाने आए फिजिकल ट्रेनर से भी पिटाई






