रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई!, कार और घरेलू सामान गायब होने के मामले में 11 पर FIR, 10 फरार
रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में कार, जेवरात और घरेलू सामान गायब होने के मामले में 11 लोगों पर FIR दर्ज हुई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर 10 फरार आरोपियों की तलाश शुरू की।

Ranchi: राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाली बागीचा इलाके में एक रिहायशी मकान के परिसर से कार और कीमती घरेलू सामान गायब होने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता कीर्ति प्रभा की लिखित शिकायत पर अरगोड़ा थाना पुलिस ने 11 नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए नामजद आरोपी धीरेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, जबकि मामले से जुड़े अन्य 10 आरोपी फिलहाल फरार चल रहे हैं।
11 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज
पीड़िता कीर्ति प्रभा ने थाने में दिए अपने आवेदन में 11 लोगों पर संगठित रूप से साजिश रचने और सामान गायब करने का आरोप लगाया है। प्राथमिकी में अनवध प्रबुद्धम, सुमया मिश्रा, रीतेश प्रजापति, अभिषेक, दीपू, रितविक, अविनाश, विक्की, धीरेंद्र कुमार, रीतू कुमारी और अरुणिमा को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी धीरेंद्र को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है और शेष 10 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
परिसर में खड़ी कार हुई गायब, पहले भी बिना अनुमति इस्तेमाल का आरोप
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उनकी निजी कार घर के परिसर के भीतर खड़ी थी, जो अचानक अपने स्थान से गायब पाई गई। पीड़िता ने आशंका जताई है कि आरोपियों द्वारा सुनियोजित तरीके से उनकी कार चोरी कर ली गई है। उन्होंने यह गंभीर आरोप भी लगाया कि घटना से पूर्व भी कुछ लोगों द्वारा उनकी जानकारी और अनुमति के बिना कार का गलत तरीके से उपयोग किया जा रहा था।
कार के साथ-साथ जेवरात और तमाम घरेलू सामान भी गायब
शिकायत में केवल वाहन ही नहीं, बल्कि घर के भीतर रखे कई कीमती सामानों के भी गायब होने की बात सामने आई है। पीड़िता ने घर में रखे सोने-चांदी के आभूषणों समेत एयर कंडीशनर (AC), कूलर, फ्रिज, दो साइकिल, गैस सिलेंडर और अन्य कई जरूरी घरेलू सामानों के भी चोरी होने अथवा अवैध रूप से गायब कर दिए जाने की गहरी आशंका जताई है। अरगोड़ा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर सभी बिंदुओं पर गहन जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए हैं।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

परीक्षा रद्द होते ही झारखंड में बड़ा प्रशासनिक संकट!, खाली हो गईं सैकड़ों कुर्सियां, ठप्प पड़ा सरकारी काम

'सुप्रीम कोर्ट से जीते, पर सिस्टम से हार रहे युवा!', JAP-1 ग्राउंड में दिनभर भटके झारखंड कांस्टेबल भर्ती के 888 अभ्यर्थी







