इंडो-नेपाल बॉर्डर पर मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 102 किलो का गांजा बरामद
मोतिहारी पुलिस ने इंडो-नेपाल बॉर्डर पर कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है. बता दें, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है.

Motihari / Bihar (Report By- Pratik Singh): पूर्वी चंपारण जिले के इंडो-नेपाल बॉर्डर से सटे इलाके में मोतिहारी पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत घोड़ासहन, जितना और झरौखर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई जितना थाना क्षेत्र के अगरवा-रेगनिया के बीच स्थित नवनिर्मित मंदिर के समीप की गई. तस्करों द्वारा गांजे की इस खेप को बेहद शातिर तरीके से पुवाल (भूसा) में छुपाकर रखा गया था, ताकि पुलिस या आम लोगों को इसकी भनक न लगे. तलाशी के दौरान पुलिस ने पुआल के अंदर से कुल 102 किलोग्राम गांजा बरामद किया.
बताया जा रहा है कि यह खेप नेपाल के रास्ते भारत में खपाने की तैयारी में थी. इंडो-नेपाल बॉर्डर पर लगातार बढ़ रही तस्करी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस पहले से ही सतर्क थी और इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई. पुलिस ने इस मामले में शामिल कई तस्करों को चिन्हित कर लिया है. उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है.
अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस नेटवर्क का पूरा खुलासा किया जाएगा और इसमें शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा. इस कार्रवाई के बाद सीमावर्ती इलाकों में तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है. पुलिस ने साफ किया है कि इंडो-नेपाल बॉर्डर पर अवैध तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी और तेज किया जाएगा तथा किसी भी कीमत पर तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सोन नदी में नहाने गए थे बच्चे, 8 वर्षीय मोनू की डूबकर चली लगी गई जान

समस्तीपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ा सरफिरा युवक, पत्नी के ससुराल न जाने से था नाराज







