चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गिद्धौर से 9 लाख के ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट से खुला राज
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से प्लास्टिक सहित करीब 44 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर और एक वीवो कंपनी का मोबाइल बरामद हुआ है. पुलिस ने मोबाइल की जांच की तो उसमें नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े व्हाट्सएप चैट और फोटो मिले, जिसका प्रिंट आउट साक्ष्य के रूप में जब्त किया गया है.

Chatra, Jharkhand: चतरा पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गिद्धौर थाना क्षेत्र के जपुआ मैदान से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से करीब 9 लाख रुपये मूल्य का अवैध ब्राउन शुगर बरामद किया है.
मुख्यालय डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि एसपी अनिमेष नैथानी को जपुआ मैदान में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना पर गिद्धौर अंचलाधिकारी अनंत शयनम विश्वकर्मा और थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जपुआ गांव निवासी 22 वर्षीय दीपक कुमार को दबोच लिया.
बताया गया कि तलाशी के दौरान आरोपी के पास से प्लास्टिक सहित करीब 44 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर और एक वीवो कंपनी का मोबाइल बरामद हुआ है. पुलिस ने मोबाइल की जांच की तो उसमें नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े व्हाट्सएप चैट और फोटो मिले, जिसका प्रिंट आउट साक्ष्य के रूप में जब्त किया गया है. पुलिस ने गिद्धौर थाना में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है.
(चतरा से मो. रिजवान की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में वाहन फाइनेंस कराने के नाम कंपनी ने लिए करोड़ों रुपए, फिर हो गए फरार

"जनगणना में OBC वर्ग के लिए बनाया जाए अलग कॉलम, नहीं तो जारी रहेगा आंदोलन" : OBC मोर्चा







