भोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 5 किलो 500 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
भोजपुर पुलिस ने नशा के कारोबारियों और तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. इस दौरान पुलिस ने उसके पास से 5.500 ग्राम गांजा बरामद किया है.

Bhojpur Ara (Bihar): भोजपुर आरा में एक बार फिर नशा के कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. बता दें, मामला जिले के पीने थाना के जमुआंव चौधरीयान टोला का है जहां मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, पटना के जरिए मिली गुप्त सूचना के आधार पर भोजपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक तस्कर के गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से 5.500 ग्राम गांजा और एक मोबाइल बरामद किया है.
दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जमुआंव चौधरीयान टोला स्थित चुनमुन साह के बेटे अनुप कुमार की किराना दुकान में बिक्री के लिए भारी मात्रा में गांजा जैसे मादक पदार्थ का भंडारण किया गया है. इस जानकारी पर एसपी के निर्देश पर पीने और भोजपुर थाना के पदाधिकारियों के नेतृत्व में एक जांच टीम का गठन किया गया.
इस टीम ने टीम ने सशस्त्र बल और ग्रामीण विकास पदाधिकारी सह प्रभारी अंचलाधिकारी के साथ मिलकर शाम करीब 18:15 बजे जमुआंव चौधरीयान टोला में स्थित किराना दुकान की घेराबंदी की. घेराबंदी को देखते ही अभियुक्त अपने दुकान से निकलकर भागने का प्रयास किया जिसे सशस्त्र बल की सहयोग से पकड़ लिया गया. पकड़े गए व्यक्ति की पहचान अनुप कुमार (22 वर्ष) पिता- चुनमुन साह के रूप में हुई. जो पीने थाना क्षेत्र के जमुआंव चौधरीयान टोला का निवासी है.
रिपोर्ट- आशीष कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सहरसा में गैस एजेंसियों पर उमड़ रही भारी भीड़, प्रशासन ने कहा- 70 दिन का स्टॉक सुरक्षित

मध्यप्रदेश में 2 बेटियां होने से नाराज पति ने फोन पर पत्नी को दिया 3 तलाक, ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज






