Bharat bandh 2026: आज, 12 फरवरी 2026 को ट्रेड यूनियन और किसान संगठनों ने देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है. इससे देशभर के कई जगहों पर कामकाज प्रभावित हो सकता है. बता दें, ट्रेड यूनियन और किसान संगठनों के इस विरोध को भारत बंद कहा जा रहा है. क्योंकि इसका असर कई राज्यों के बैंक, सरकारी दफ्तरों और परिवहन जैसी आवश्यक सेवाओं पर असर पड़ सकता है.
इस देशव्यापी हड़ताल को लेकर यूनियन लीडर्स का कहना है कि इसमें करीब 30 करोड़ से अधिक कर्मचारी शामिल हो सकते हैं. आपको बता दें, 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की एक संयुक्त मंच इसकी पुष्टि की है. कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. हड़ताल के लिए कई क्षेत्रों में नोटिस भी जारी कर दिए गए हैं. जिसमें आयोजकों का दावा है कि हड़ताल को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है.
झारखंड में दिखने लगा असर !
इधर, भारत बंद का असर झारखंड की राजधानी रांची में देखने को मिल रहा है. यहां रांची बस स्टैंड से गुमला, लोहरदगा और चाईबासा जाने वाली सभी बसों का परिचलन पूरी तरह से ठप है. यानी ट्रेड यूनियन के हड़ताल का असर झारखंड में दिखना शुरू हो गया है.
आपको बता दें, केंद्र सरकार के नए श्रम कानूनों और आर्थिक नीतियों के विरोध में यूनियनों ने आज भारत बंद बुलाई है. उनका कहना है कि केंद्र सरकार के 4 नए श्रम कानूनों की वजह से नौकरी की सुरक्षा कम हो जाएगी और पूर्व में मजदूरों को जो सुरक्षा मिलती थी वह भी कमजोर हो जाएगी. केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाली बड़ी ट्रेड यूनियनों में CITU, AITUC, INTUC, HMS, AICCTU, LPF और UTUC शामिल हैं.
बंद से इन सेवाओं पर पड़ेगा असर !
यूनियनों के भारत बंद के समर्थन के कारण देश के कई हिस्सों में आम लोगों को कई परेशानी का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि कई आवश्यक सेवाएं प्रभावित रहेगी. इनमें परिवाहन सेवाएं, बैंकिंग सेवाएं (पब्लिक सेक्टर के), बाजार और व्यापार, सरकारी दरफ्तर, स्कूल और कॉलेज शामिल हैं.
बंद से मुक्त रहेंगी ये सेवाएं !
हालांकि, कई आवश्यक सेवाओं को बंद से मुक्त रखा गया है इनमें, अस्पताल, एंबुलेंस और दूसरी मेडिकल सुविधाएं. निजी दफ्तर, दमकल विभाग, एटीएम और एयरपोर्ट.
खुली रहेंगी शाखाएं !
बता दें, अगर आपके दिमाग में ये सवाल है कि क्या बैंक औपचारिक रूप से बंद रहेंगे ? तो हम आपको बता दें...बिल्कुल भी नहीं. क्योंकि RBI यानी भारतीय रिजर्व बैंक या किसी अन्य बैंकों ने 12 फरवरी 2026 को अवकाश घोषित नहीं किया है. इसलिए शाखाओं खुली रहेंगी लेकिन देशव्यापी हड़ताल में यूनियनों की भागीदारी की वजह से बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती है.









