गिरिडीह के मिर्जागंज में धूमधाम से मना भामाशाह का जयंती समारोह, सांसद और उद्योगपतियों सहित कई नामचीम ने की शिरकत
साहू समाज के पुरोधा भामाशाह की जयंती कार्यक्रम में टफकॉन स्टील के चेयरपर्सन मोहन साव के साथ धनबाद लोकसभा क्षेत्र के सांसद ढुल्लू महतो ने भामाशाह के प्रति अपने विचार साझा किए.

Giridih, Jharkhand: दानवीर के रूप में चर्चित भामाशाह की जयंती सोमवार को गिरिडीह में धूमधाम से मनाई गई. जमुआ के मिर्जागंज में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में साहू समाज के लोगों का जुटान हुआ. समारोह की शुरुआत भामाशाह की तस्वीर पर माल्यार्पण कर हुई.
मौके पर सांसद ढुल्लू महतो की खास उपस्थिति थी. उन्होंने समारोह के दौरान अपने अभिभाषण में भामाशाह को समाज का आदर्श नेतृत्वकर्ता और मार्गदर्शक बताया. उन्होंने कहा कि इतिहास में भामाशाह ने सेवा भावना को सर्वोपरी मानते हुए जरूरतमंदों की हर संभव मदद की. उन्होंने कहा कि भामाशाह एक ऐसे व्यक्ति थे, जो जाति बंधनों से मुक्त एक सादगी भरा जीवन जीने के लिए समाज को प्रेरित करते रहे.
इस दौरान गिरिडीह के स्टील उद्योगपति सह समाजसेवी मोहन साहू ने कहा कि दानवीर भामाशाह के जीवन से हर किसी को सीखने की जरूरत है. समाज में शिक्षा और जागरूकता का विस्तार करने में भामाशाह की भूमिका सबसे बड़ी रही. लिहाजा, उनका मानना है कि साहू समाज के युवाओं को शिक्षा पर फोकस करने के साथ समाज की बेहतरी की ओर भी ध्यान देना चाहिए.
उक्त समारोह के दौरान धनबाद सांसद ढुल्लू महतो और जिले के प्रसिद्ध उद्योगपति सह समाजसेवी मोहन साहू सहित पूर्व मंत्री योगेंद्र प्रसाद और कोडरमा जेएमएम नेत्री शालिनी गुप्ता भी शामिल हुए.
कार्यक्रम को सफल बनाने में धर्मप्रकाश साहू और बालगोविंद साहू की भूमिका खास रही. समारोह में साहू समाज के सदस्यों ने सांसद और पूर्व मंत्री के साथ जेएमएम नेत्री शालिनी गुप्ता को मिर्जागंज के जलीय सूर्य मंदिर की तस्वीर भेंट की.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









