भागलपुर: विश्व पर्यावरण दिवस पर एनटीपीसी कहलगांव में प्रभात फेरी एवं वृक्षारोपण
भागलपुर कहलगांव के एनटीपीसी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसके अंतर्गत तीन सौ पौधे लगाए गए.

Bhagalpur, Bihar: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भागलपुर जिले के कहलगांव एनटीपीसी के पर्यावरण प्रबंधन समूह (EMG) विभाग एवं सृष्टि समाज के संयुक्त तत्वावधान में "जलवायु कार्रवाई (Climate Action)" थीम पर प्रभात फेरी और वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम में GeM विद्यार्थियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. अभियान के अंतर्गत 300 पौधों का वृक्षारोपण किया गया.
इस अवसर पर परियोजना प्रमुख रवीन्द्र पटेल, सृष्टि समाज की अध्यक्षा अर्चना पटेल, सृष्टि समाज की उपाध्यक्ष मधुमिता दास, महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं ऐश डाइक प्रबंधन) श्रीनाध मारिसेट्टी, सृष्टि समाज की कल्याण प्रभारी उषा मारिसेट्टी, सृष्टि समाज के सदस्य, एनटीपीसी के सभी विभागाध्यक्ष एवं अन्य लोग उपस्थित थे.
कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया तथा सभी से हरित, स्वच्छ एवं सतत भविष्य के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया गया. यह जानकरी एनटीपीसी कहलगांव के पीआरओ सह प्रबंधक चेव्वाकुला श्रीकांत ने साझा की.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गांधी मैदान में जिला प्रशासन और SBI के बीच मैत्री मैच, जिला प्रशासन की टीम रही विजेता

वैशाली में अनोखी प्रेम कहानी: मौसी बनी भतीजे की दुल्हन, पिता का साढ़ू बन बैठा बेटा







