Bengaluru Triple Murder : लिव-इन रिलेशनशिप का घरवालों ने किया विरोध, बेटी ने पार्टनर के साथ मिलकर मां-बाप और बहन की कर दी हत्या
Bengaluru Triple Murder : बेंगलुरु में एक युवती पर अपने लिव-इन पार्टनर के साथ मिलकर माता-पिता और छोटी बहन की हत्या करने का आरोप है. जानें पुलिस जांच में अब तक क्या सामने आया.

Bengaluru Triple Murder : बेंगलुरु में एक ट्रिपल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बेटी ने अपने पार्टनर के साथ मिलकर माता, पिता और छोटी बहन की हत्या चाकू गोदकर कर दी. तीनों का शव अपार्टमेंट से बरामद किया गया है. दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं.
लिव-इन रिलेशनशिप हत्या की वजह
शुरुआती जांच में पुलिस को इस बात की आशंका है कि कपल की बड़ी बेटी श्वेता और उसके बॉयफ्रेंड केनेथ ने ही हत्या की अंजाम दिया है और इसकी वजह उनके लिव-इन रिलेशनशिप को माता-पिता द्वारा अस्वीकार करना है. पुलिस अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि हत्या की मुख्य वजह कपल का लिव-इन रिलेशनशिप है, जिसका परिवार विरोध कर रहा था. पुलिस के मुताबिक, श्वेता और केनेथ सोमवार सुबह अपने माता-पिता के घर पहुंचे थे, उसी दौरान उनकी बहस हुई, जिसके बाद श्वेता और उसके लिव-इन पार्टनर ने उनकी हत्या कर दी.
हत्या के बाद फरार है श्वेता और उसका पार्टनर
इस ट्रिपल मर्डर केस में मारे गए लोगों की पहचान सोमा सुंदर (52), उनकी पत्नी मुथु लक्ष्मी (48) और उनकी बेटी सुप्रिया (19) के रूप में हुई है. इनकी हत्या के बाद श्वेता और उसका लिव इन पार्टनर फरार है. पुलिस उनकी तलाश में जुटी है. जांच के दौरान यह जानकारी भी सामने आई है कि श्वेता पर कथित तौर पर करीब 30 लाख रुपये का कर्ज था. पुलिस सूत्रों ने बताया कि उसके माता-पिता उससे बढ़ते कर्ज के बारे में अक्सर पूछते थे, जिससे परिवार में तनाव रहता था.जांच करने वालों का मानना है कि श्वेता और केनेथ सोमवार को परिवार के घर आए थे उसी दौरान यह घटना घटी.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मेदिनीनगर : जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा को मारी गोली, मंदिर से पूजा कर लौट रहे थे संजय तिवारी

चतरा में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन: 22 लाख की अफीम और 75 किलो डोडा के साथ तस्कर गिरफ्तार







