चतरा में होमगार्ड बहाली का 'रण': 6 पदों के लिए दौड़े 700 युवा, हाईटेक तकनीक से हो रही है भर्ती !
जिले के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में सुबह 6 बजे से ही अभ्यर्थियों का हुजूम उमड़ा. पहले दिन कान्हाचट्टी प्रखंड के अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक और लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया.

Chatra (Jharkhand): चतरा जिले में झारखंड गृह रक्षा वाहिनी की बहाली प्रक्रिया बुधवार से पूरे जोश के साथ शुरू हो गई है. जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में सुबह 6 बजे से ही अभ्यर्थियों का हुजूम उमड़ा. पहले दिन कान्हाचट्टी प्रखंड के अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक और लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. 
कान्हाचट्टी प्रखंड के मात्र 6 रिक्त पदों (3 पुरुष और 3 महिला) के लिए करीब 700 अभ्यर्थी मैदान में उतरे. भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने तकनीक का सहारा लिया है. अभ्यर्थियों की दौड़ RFID (रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन) टैग के जरिए कराई जा रही है, जिससे ट्रैक पर लगे सेंसर उनका सटीक समय और प्रदर्शन खुद-ब-खुद रिकॉर्ड कर रहे हैं. पूरी चयन प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों और वीडियो रिकॉर्डिंग की कड़ी निगरानी में हो रही है.
इस दौरान अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, एसडीओ संदीप सुमन और डीएसपी अमरेंद्र कुमार सहित जिले के वरीय अधिकारी मौके पर मौजूद रहे. शारीरिक जांच में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को तत्काल लिखित परीक्षा में शामिल किया गया. 739 आवेदकों में से 700 युवाओं की भागीदारी ने इस भर्ती के प्रति उनके जुनून को साबित कर दिया है. अब देखना होगा कि इन सैकड़ों युवाओं में से कौन से 6 भाग्यशाली अभ्यर्थी खाकी पहनने का सपना पूरा कर पाते हैं.
रिपोर्ट- मो. रिजवान
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

उपायुक्त की अध्यक्षता में शासी समिति की बैठक,लिए गए अहम निर्णय

Giridih: टीबड़ेबाल टेक्सटाइल में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू






