लोहरदगा में कल से शुरू होगा बलदेव साहू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट, तैयारियां अंतिम चरण में
दान की साज-सज्जा, पिच की गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्था और दर्शकों के लिए बैठने की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है, ताकि खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों को भी एक यादगार अनुभव मिल सके.

Jharkhand (Lohardaga): लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाले बलदेव साहू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं. इसी क्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू के बेटे हर्षित साहू ने आयोजन स्थल एवं उससे जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान हर्षित साहू ने टूर्नामेंट में शामिल होने वाले अतिथियों, वीआईपी एवं वीवीआईपी मेहमानों, खिलाड़ियों और टीम ऑफिशियल्स के ठहरने, भोजन, आवागमन एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की.
मौके पर मीडिया से बात करते हुए हर्षित साहू ने बताया कि 9 फरवरी से बलदेव साहू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ होने जा रहा है, जिसकी सभी आवश्यक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं. मैदान की साज-सज्जा, पिच की गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्था और दर्शकों के लिए बैठने की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है, ताकि खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों को भी एक यादगार अनुभव मिल सके. उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट केवल खेल आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि लोहरदगा के युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों के लिए सीखने और प्रेरणा लेने का एक बड़ा मंच साबित होगा.
हर्षित ने जानकारी देते हुए आगे बताया कि टूर्नामेंट के दौरान कई खास कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे. 10 फरवरी को लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की उपस्थिति से आयोजन और भी आकर्षक होगा, वहीं 13 फरवरी को समापन समारोह में भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी हरभजन सिंह और वीरेंद्र सहवाग शिरकत करेंगे. इन नामचीन हस्तियों की मौजूदगी से जिले में खेल के प्रति उत्साह और बढ़ेगा.
इस अवसर पर लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव आलोक राय, भास्कर दास, विधायक प्रतिनिधि निशिथ जायसवाल, प्रवीण कुमार, संजय बर्मन, रितेश साहू, सतीश वर्मा सहित एसोसिएशन के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे. सभी ने मिलकर सफल आयोजन के लिए समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया.
रिपोर्ट- अमित वर्मा
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सरायकेला में BJP नेता के घर फायरिंग मामले का खुलासा, 3 अपराधी गिरफ्तार, हथियार जब्त

सरायकेला में कांग्रेस का SIR प्रक्रिया पर कड़ा पहरा, जिला अध्यक्ष राज बागची ने दी चेतावनी







