त्याग, बलिदान और भाईचारे का पर्व 'बकरीद' आज, सदर ईदगाह में उमड़ी हजारों की भीड़, अदा हुई नमाज
इस्लाम धर्म के दूसरे सबसे बड़े पर्व बकरीद पर मोतिहारी के सदर ईदगाह में विशेष नमाज अदा की गई, जिसमें हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए.

Motihari / Bihar (Report By- (Pratik Singh): मोतिहारी में ईद अल-अजहा यानी बकरीद का पर्व सोमवार को जिलेभर में श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे के माहौल में मनाया जा रहा, इस्लाम धर्म के दूसरे सबसे बड़े पर्व बकरीद पर मोतिहारी के सदर ईदगाह में विशेष नमाज अदा की गई, जिसमें हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए.
भीड़ इतनी अधिक थी कि ईदगाह परिसर छोटा पड़ गया और लोगों ने छतों से लेकर सड़क तक कतारबद्ध होकर नमाज अदा की. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी तथा अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी.

पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया. शहर के प्रमुख चौक-चौराहों समेत संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी. सदर एसडीपीओ दिलीप कुमार और डीसीएलआर के नेतृत्व में सदर ईदगाह में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे. प्रशासनिक अधिकारियों ने लगातार निगरानी करते हुए शांतिपूर्ण माहौल में नमाज संपन्न कराई.
इस मौके पर मोतिहारी की मेयर प्रीति कुमारी भी सदर ईदगाह पहुंचीं. उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों को बकरीद की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व त्याग, बलिदान और इंसानियत का संदेश देता है. उन्होंने सभी लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की.
बकरीद को लेकर पूरे शहर में उत्साह का माहौल देखा गया. सुबह से ही लोग नए कपड़ों में ईदगाह पहुंचने लगे थे. नमाज के बाद घरों में कुर्बानी की रस्म अदा की गई और लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर पर्व की खुशियां साझा कीं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बाढ़ के उमानाथ गंगा घाट पर पलटी नाव, हादसे के वक्त सवार थे 14 लोग

नालंदा में ढाई डिसमिल जमीन के लिए भाइयों में खूनी खेल ! महिला और बच्ची को लाठी-डंडे से पीटा







