सावधान ! राजधानी Ranchi में कचरा फैलाया तो अब खैर नहीं....नगर निगम की आप पर होगी कड़ी नजर
आप रांचीवासी हैं और शहर में गंदगी फैलाने का काम कर रहे हैं तो यह आपके लिए भारी पड़ सकता है. क्योंकि नगर निगम अब आप पर सीसीटीवी के जरिए कड़ी नजर रखने वाली है.

Ranchi News: अगर आप राजधानी रांची में रह रहे हैं और इधर-उधर कचरा फैलाने का काम कर रहे हैं तो अब आप की खैर नहीं...कचरा फैलाना आपको काफी भारी पड़ सकता है. क्योंकि अब, शहर को स्वच्छ और अतिक्रमण मुक्त बनाने का नगर निगम ने फैसला कर लिया है.
नगर निगम द्वारा पूरे शहर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से होगी. जिसके जरिए शहर में गंदगी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी. और फुटेज के आधार पर खुले जगहों, सड़कों और नालियों में कचरा फेंकते या फैलाते हुए व्यक्ति की पहचान की जाएगी और उस व्यक्ति से इंफोर्समेंट की टीम सीधे तौर पर जुर्माना वसूलने का काम करेगी. 
उप नगर आयुक्त ने इनफोर्समेंट शाखा के पदाधिकारियों संग की समीक्षा बैठक
दरअसल, आपको बता दें, मंगलवार (7 अप्रैल 2026) को उप नगर आयुक्त गौतम साहू ने इनफोर्समेंट शाखा के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. जिसमें उन्होंने पदाधिकारियों को शहर की साफ-सफाई को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं.
बैठक में उपनगर आयुक्त गौतम साहू ने शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने, कूड़ा फैलाने वाले और झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो






