जमशेदपुर में दरिंदगी की कोशिश, 9 साल की बच्ची से अश्लील हरकत करने वाला ऑटो चालक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
औद्योगिक नगरी जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को तार-तार करने वाली एक बेहद शर्मनाक वारदात सामने आई है।


Jamshedpur: औद्योगिक नगरी जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को तार-तार करने वाली एक बेहद शर्मनाक वारदात सामने आई है। स्कूल से लौट रही महज 9 वर्ष की मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित स्कूल ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान कदमा के रामनगर निवासी लाल बाबू मिश्रा के रूप में हुई है।
मां ने खिड़की से देखा तो उड़े होश, बच्ची ने बयां की आपबीती
घटना 17 अगस्त की बताई जा रही है। रोज की तरह 9 वर्षीय मासूम बच्ची स्कूल की छुट्टी के बाद ऑटो में सवार होकर अपने घर लौट रही थी। घर के समीप पहुंचने पर जब बच्ची की मां ने घर की खिड़की से बाहर देखा, तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने देखा कि ऑटो चालक लाल बाबू मिश्रा ने बच्ची को आगे की सीट पर बैठा रखा है और वह उसके साथ कथित रूप से अश्लील व आपत्तिजनक हरकतें कर रहा है। मां ने तुरंत बच्ची को अपने पास बुलाया और पूछताछ की, जिस पर मासूम ने रोते हुए चालक की सारी करतूतों की जानकारी परिजनों को दी।
पिता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया जेल
मासूम बच्ची की आपबीती सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके तुरंत बाद बच्ची के पिता ने सीधे कदमा थाना पहुंचकर आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ नामजद लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए कदमा थाना पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज की और छापेमारी कर आरोपी लाल बाबू मिश्रा को धर दबोचा। पुलिस ने थाने में आरोपी से कड़ी पूछताछ की और सभी कानूनी व चिकित्सीय प्रक्रियाएं पूरी करने के उपरांत उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'लाल आतंक का अंत...', 103 नक्सली गिरफ्तार, 22 ढेर ; अब 1 करोड़ के इनामी असीम मंडल पर झारखंड पुलिस ने कसा शिकंजा

दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मिले झारखंड के 4 पूर्व मुख्यमंत्री







