Election Results 2026: पश्चिम बंगाल-असम से केरल तक के नतीजे आते ही साफ होगा...किसे मिला सरकार चलाने का जनादेश
आज, सोमवार यानी 4 मई को पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और केरलम समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के मतों की गणना होगी. जिसके बाद यह साफ हो जाएगा कि जनता ने इन राज्यों में अगले पांच वर्ष तक सरकार चलाने का जनादेश सौंपा है. और अपना फैसला किसके पक्ष में ईवीएम में कैद किया है.

Assembly Election Result 2026: देश के एक केंद्र शासित प्रदेश सहित 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज वोटों की गितनी के साथ ही सामने आ जाएंगे. इसके साथ ही तस्वीर भी साफ हो जाएगी कि जनता ने अगले पांच वर्षों के लिए किस गठबंधन या पार्टी पर अपना भरोसा जताया. बता दें, जिन 5 राज्यों में आज चुनाव के नतीजे आने है उन राज्यों में पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी शामिल हैं.
पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी TMC पार्टी, ममता बनर्जी के नेतृत्व में एक बार फिर जीत का चौका लगाने के प्रयास में है जबकि भारतीय जनता पार्टी को यहां कमल खिलाने की पूरी उम्मीद है, पश्चिम बंगाल में आजादी के बाद पहली बार सबसे अधिक मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया है. इस बार चुनाव में 92 प्रतिशत से भी अधिक मतदान है. इस चुनाव में ममता बनर्जी और विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी भवानीपुर विधानसभा सीट से आमने-सामने हैं. बता दें, पश्चिम बंगाल विधानसभा की 293 सीटें है इन सभी सीटों पर दो चरणों में मतदान हुए हैं पहले चरण में 152 सीटों के लिए 23 अप्रैल जबकि दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर वोट डाले गए थे.
असम में भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में एक बार फिर चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाने की कोशिश में है दूसरी ओर कांग्रेस भी जीत की उम्मीद लगाए हुए है. इस बार प्रदेश में 85 प्रतिशत से अधिक वोट डाले गए हैं. बता दें असम में कुल 126 विधानसभा सीटें है जिसमें एक चरण में 9 अप्रैल को सभी 126 सीटों पर वोट डाले गए थे.
तमिलानडु में कुल 234 विधानसभा सीटें हैं इन सभी सीटों पर 23 अप्रैल 2026 को एक ही चरण में मतदान हुआ था. चुनाव में राज्य के मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिला था. मतदान का आंकड़ी सभी पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 85.14 फीसदी तक पहुंचा था. तमिलानडु में DMK की अगुवाई वाली एमके स्टालिन की सरकार है.
बात केरल की करें तो यहां भी कुल 140 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 9 अप्रैल 2026 को मतदान हुआ था. यहां इस बार 78.27 फीसदी मतदान हुआ है. केरल में पी विजयन की अगुवाई वाले एलडीएफ सरकार है. जबकि, केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की 30 सीटों के लिए भी 9 अप्रैल को मतदान हुआ था यहां 89.97 फीसदी वोट डाले गए थे. केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में रंगास्वामी की अगुवाई वाला एनडीए गठबंधन सत्ता में काबिज है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पुडुचेरी में मुख्यमंत्री रंगास्वामी ने थट्टांचावड़ी विधानसभा सीट से दर्ज की जीत, बहुमत के काफी करीब NDA

Assam Assembly Election Results 2026: चुनाव आयोग के रुझानों में Hemant Soren की JMM इस सीट से चल रही आगे







