रांची में युवती के साथ शर्मनाक हरकत करते पकड़ा गया सेना का जवान, चढ़ा पुलिस के हत्थे
करम टोली की रहने वाली युवती के साथ अश्लील हरकत करने को बिरोध लालपुर थाना में आवेदन दिया था। जिसकी तस्वीर भी सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई थी मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जेल भेज दिया है

Ranchi/Jharkhand:राजधानी रांची में एक शर्मनाक घटना सामने आई है. युवती से छेड़खानी और अश्लील हरकत करने से जुड़ा मामला है, जिसमें एक सेना का जवान गिरफ्तार हो गया है. पीड़िता की शिकायत पर लालपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
करम टोली की रहने वाली युवती ने छेड़खानी की हरकत करने को लेकर युवक के खिलाफ लालपुर थाना में आवेदन कर शिकायत दर्ज कराई थी. जिसकी तस्वीर भी सीसीटीवी में कैद हुई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.
मामले में मुख्य आरोपी विनय को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी हरियाणा के भिवानी जिले के तेलंगा थाना क्षेत्र का रहने वाला है और वर्तमान में नामकुम स्थित यूनिट-1 बटालियन राजपुताना रायफल का जवान है. सेना में पदस्थापित होने के कारण मामले की जानकारी आर्मी के यूनिट-1 बटालियन राजपुताना रायफल, नामकुम के कमांडिंग ऑफिसर को भी दे दी गई है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









