प्रभात मेहता हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, हरियाणा से ट्रांजिट रिमांड पर लाकर भेजा गया जेल
पाटन थाना क्षेत्र के सहदेवा गांव निवासी ठाकुर दयाल मेहता ने अपने पुत्र प्रभात कुमार मेहता के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी।

Medaninagar Palamu : पलामू पुलिस ने चर्चित प्रभात कुमार मेहता अपहरण एवं हत्या कांड में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर मामले के अनुसंधान में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी धर्मेन्द्र कुमार (23) को हरियाणा के यमुनानगर जिले से ट्रांजिट रिमांड पर पलामू लाया गया, जहां पूछताछ के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 25 जुलाई 2026 को पाटन थाना क्षेत्र के सहदेवा गांव निवासी ठाकुर दयाल मेहता ने अपने पुत्र प्रभात कुमार मेहता के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पाटन थाना कांड संख्या-120/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान 26 जुलाई को प्रभात कुमार मेहता का शव पाण्डेयपुरा करोरिया स्थित एक अर्द्धनिर्मित मकान से बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धाराएं जोड़कर जांच तेज कर दी। इस मामले में मुख्य आरोपी राहुल कुमार उर्फ राहुल राम उर्फ राहुल चन्द्रवंशी को पहले ही 29 जुलाई को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर 1 अगस्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। अनुसंधान के क्रम में धर्मेन्द्र कुमार की संलिप्तता सामने आने पर उसे 4 अगस्त को हरियाणा के यमुनानगर जिले के भरथल थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या में अपनी भूमिका स्वीकार करते हुए वारदात के पीछे पुरानी रंजिश और आपसी दुश्मनी को कारण बताया। पुलिस ने आरोपी के पास से Redmi Note 10 Pro मोबाइल फोन और उसमें लगा एक सिम कार्ड बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2024 में पाटन थाना में आर्म्स एक्ट का एक मामला भी दर्ज है।
पलामू पुलिस ने बताया कि कांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान लगातार जारी है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Video! : रांची में छात्र आंदोलन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, उग्र छात्रों पर लाठीचार्ज, विधानसभा के सभी गेट सील!

'झुकेगा नहीं साला...', JPSC आंदोलन में पुष्पा का स्वैग, पुलिस को चकमा देकर पिछले रास्ते से विधानसभा की ओर बढ़े छात्र







