तीन साल के प्यार को मिली मंजिल, परिवार के विरोध के बीच मंदिर में प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी
रमाकांत ने बताया कि सिंपी के घरवालों ने उसकी शादी किसी और से तय कर दी थी. जिसके बाद दोनों के पास घरवालों के....

Arwal, Bihar : जिले का मोर्था सूर्य मंदिर एक प्रेमी जोड़े के एक होने का साक्षी बना. अनुआ गांव के रहने वाले रमाकांत और सिंपी एक दूसरे से प्रेम करते हैं. लेकिन आमतौर पर जैसा भारत में प्रेम विवाह को लेकर विरोधी सोच रहती है, इस मामले में भी लड़की के घरवाले इसके लिए राजी नहीं थे. रमाकांत ने बताया कि सिंपी के घरवालों ने उसकी शादी किसी और से तय कर दी थी. जिसके बाद दोनों के पास घरवालों के खिलाफ जाकर शादी करने के अलावा और कोई चारा शेष नहीं रह गया था.
सिंपी और रमाकांत का प्रेम-प्रसंग तीन वर्षों से चल रहा है. लेकिन अब जाकर जब परिजन उनके रिश्ते को अपनाने को तैयार नहीं हुए तो दोनों ने मंदिर में जाकर शादी करना ही उचित समझा. सिंपी कुमारी ने बताया कि दोनों ने अपनी मर्जी से शादी के बंधन को स्वीकार किया है और पूरे विधि-विधान से उनकी शादी मंदिर में संपन्न हुई है.
घटना की जानकारी फैलने के बाद इलाके में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. हालांकि दोनों बालिग होने का दावा कर रहे हैं और अपनी मर्जी से विवाह करने का दावा कर रहे हैं.
(अरवल से निशांत मिश्रा की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोदी सरकार के 12 साल: मोतिहारी के किसान बेहाल, चीनी मिल का वादा बना चुनावी जुमला?

Motihari: स्कूटी में छिपाकर रखी गई थी शराब की बड़ी खेप, उत्पाद विभाग ने तस्कर को दबोचा







