चुनावी अलर्ट के बीच पुलिस और SSB की बड़ी कार्रवाई, इंडियन और नेपाली करेंसी के साथ पकड़ाया एक व्यक्ति
बिहार विधानसभा चुनाव के चुनावी माहौल के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मोतिहारी पुलिस और एसएसबी की टीम ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को इंडिया और नेपाली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया है.

Crime News: बिहार में चुनावी अलर्ट के बीच मोतिहारी पुलिस और SSB की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. इसके पास से टीम ने इंडो-नेपाल बॉर्डर पर भारी मात्रा में इंडियन और नेपाली करेंसी जब्त की है. जानकारी के अनुसार, पुलिस ने इंडो-नेपाल बॉडर के बेलदारवा चेकपोस्ट पर कार्रवाई करते हुए व्यक्ति को अरेस्ट किया है.
बता दें, आदापुर थाना पुलिस ने इंडो-नेपाल बॉडर पर 4.23 लाख नेपाली करेंसी के साथ एक हवाला कारोबारी को गिरफ्तार किया है. फिलहाल आदापुर थानाध्यक्ष प्पपू पासवान गिरफ्तार व्यक्ति से पूरे मामले में पूछताछ कर रहे है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में माले नेताओं का पुलिस के विरुद्ध प्रदर्शन, सरिया हत्याकांड मामले में फरार मुखिया की जल्द गिरफ्तारी की मांग

मिरुडीह में अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली शराब बरामद






