रांची के सभी स्कूल 27 जून को रहेंगे बंद, मुहर्रम जुलूस के मद्देनजर जिला प्रशासन का आदेश
जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार राजधानी के सभी स्कूल 27 जून को बंद रहेंगे. जिन स्कूलों में परीक्षाएं ली जा रही हैं उन्हें अनुमति लेनी होगी.

Ranchi News : राजधानी रांची के सभी स्कूलों में मुहर्रम के मद्देनजर 27 जून को छुट्टी की घोषणा कर दी गई है. 26 जून को मुहर्रम का त्योहार मनाया जा रहा है. चूंकि इसके अगले दिन मुहर्रम का जुलूस निकाला जाता है, इसलिए सरकारी, गैर-सरकारी और सहायता प्राप्त सभी विद्यालय जिला प्रशासन के आदेशानुसार इस दिन बंद रहेंगे.
स्कूलों को बंद रखने का निर्णय बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. ताजिया जुलूस में भीड़ के कारण यातायात प्रभावित होता है जिससे कई स्थानों पर भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. स्कूलों को यह भी रिवायत दी गई है कि यदि विद्यालय में परीक्षा निर्धारित है तो DEO को सूचना देने के बाद ही इसे कंडक्ट करने की अनुमति मिल सकती है.
इसके अलावा जिला प्रशासन की ओर से ताजिया जुलूस के दौरान जनता से शांति, सौहार्द और सहयोग बनाए रखने की अपील की गई है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

टंडवा में टायर फटने से हाईवा चालक की मौत: 15 घंटे बाद खुला सड़क जाम, कोयला ट्रांसपोर्टिंग फिर से शुरू

Chatra Crime News : हंटरगंज में बंद खदान के गड्ढे में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी







