आंदोलनरत छात्रों के बीच आधी रात पहुंचे 'Physics Wallah' के अलख पांडे, बोले- CBI जांच से कम कुछ मंजूर नहीं!
रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहा छात्रों का आंदोलन अब और तेज हो गया है।


Ranchi: रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहा छात्रों का आंदोलन अब और तेज हो गया है। देर रात मशहूर एजुकेटर (Physics Wallah के संस्थापक) अलख पांडे और विधायक जयराम महतो अचानक आंदोलन स्थल पहुंचे और प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया।
'छात्र देश का भविष्य, सरकार जल्द करे फैसला': अलख पांडे
देर रात स्टेडियम पहुंचे अलख पांडे काफी देर तक मंच पर छात्रों के बीच रहे और उनकी मांगों को गहराई से समझा। बातचीत के दौरान एक छात्र भावुक भी हो गया, जिसे अलख पांडे ने संभाला
मीडिया और छात्रों से बातचीत में अलख पांडे ने कहा...
"मैं यहां राजनीति करने नहीं, बल्कि अपने छात्रों के अधिकार की लड़ाई में उनका साथ देने आया हूं। ये युवा इस राज्य और देश का भविष्य हैं, जो सालों-साल कड़ी मेहनत करते हैं। सरकार को इनकी परेशानी समझकर जल्द से जल्द उचित फैसला लेना चाहिए।" इसके साथ ही उन्होंने परीक्षा में हुई कथित धांधली की CBI जांच कराने की छात्रों की मांग का खुलकर समर्थन किया।
विधायक जयराम महतो ने तुड़वाया 10वें दिन का अनशन
इसी दौरान देर रात विधायक जयराम महतो भी जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने आंदोलनरत अभ्यर्थियों का हालचाल जाना और पिछले 10 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे छात्र महेंद्र प्रसाद मंडल से अनशन खत्म करने की भावुक अपील की। विधायक के आग्रह के बाद महेंद्र प्रसाद ने अपना अनशन समाप्त किया।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

परीक्षा रद्द होते ही झारखंड में बड़ा प्रशासनिक संकट!, खाली हो गईं सैकड़ों कुर्सियां, ठप्प पड़ा सरकारी काम

'सुप्रीम कोर्ट से जीते, पर सिस्टम से हार रहे युवा!', JAP-1 ग्राउंड में दिनभर भटके झारखंड कांस्टेबल भर्ती के 888 अभ्यर्थी







