आदित्य साहू का पार्टी कार्यालय में पूजा-विधान सम्पन्न, ग्रहण किया प्रदेश अध्यक्ष का पदभार
सरस्वती पूजा के दिन झारखंड भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष ने रांची स्थित पार्टी कार्यालय में पूजन आदि के बाद पदभार ग्रहण किया. कार्यक्रम के दौरान बाबूलाल मरांडी व अन्य नेताओं की भी मौजूदगी थी, जिन्होंने आदित्य साहू को शुभकामनाएं दी.

Jharkhand (Ranchi): आदित्य साहू ने पार्टी कार्यालय में पूजा और हवन के बाद पदभार ग्रहण किया. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आदित्य साहू को खुद प्रदेश अध्यक्ष के कक्ष में तमाम औपचारिकताओं को पूरा कराया और उन्हें पार्टी की जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी है.
आदित्य साहू ने कहा कि देश कि सबसे बड़ी पार्टी भाजपा है और एक छोटे से कार्यकर्ता को एक बड़ी जिम्मेवारी दी गई है. एक बूथ स्तर के कार्यकर्ता से लेकर अध्यक्ष तक का पद एक सामान्य कार्यकर्ता को मिलना बड़ी बात है. उन्होंने कहा कि भगवान से यह दुआ मांगते है कि जब भी कोई जिम्मेदारी मिलती है तो एक डर लगा रहता है कि कहीं कोई गलत काम ना हो जाये जिससे पार्टी का नाम खराब हो.
पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जिस उद्देश्य और सपने के साथ अध्यक्ष का पद सौंपा है. अब पार्टी को बूथ स्तर तक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को लेकर जाना है. उनके विचार को जन-जन तक पहुंचाना है.
केंद्र सरकार सब के साथ सबका विश्वास और सबके विकास की बात करती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को पूरा करना है. संगठन को हर घर तक पहुंचा कर झारखंड में हर स्तर पर मजबूती के लिए काम करना है.
वहीं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मंडल बूथ से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक का सफर बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि आदित्य साहू उनके नेता हैं. आदित्य साहू ने बूथ से अध्यक्ष तक का सफर तय किया है. उन्हें सब जगह काम करने का अनुभव है और इसका फायदा संगठन को मिलेगा. वह बूथ के कार्यकर्ता से लेकर प्रदेश के नेता तक के हर बात को समझने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं होंगी.
पहले दो जिम्मेवारी उनके पास थी जिससे कई काम को खुल कर नहीं कर पा रहे थे, एक लोड उनके कंधे पर था. अब सभी काम और भी बेहतर तरीके से होंगे. जिसका फायदा पार्टी को आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा.
रिपोर्ट: महक मिश्रा
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह के सरिया में सड़क हादसा, युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने की आवाजाही बाधित

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी






